सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है। नवीन नियुक्तियों में झाबुआ जिले की महिला नेत्री संगीता सोनी को स्थान मिला है। संगीता सोनी को भाजपा प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय संगीता विश्वास सोनी को एक बार फिर से प्रदेश मंत्री का पद मिलने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
आपको बता दे कि प्रदेश मंत्री संगीता सोनी पार्टी कार्यों के लिए लंबे समय से सक्रिय है। संगीता सोनी, बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए भी पार्टी के निर्देशों पर पहुंची थी। यहां संगीता सोनी ने 10 विधानसभा का चुनाव प्रचार संभाला था। जिनमें सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। इसके अलावा संगीता सोनी ने
महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में चुनाव प्रभारी, यूपी में अवध क्षेत्र में चुनाव प्रभारी के बतौर पार्टी के प्रतिनिधियों का प्रचार किया था। और सकारात्मक परिणाम हाईकमान को दिए थे।
माना जाता है कि संगीता सोनी ने लगातार जमीनी स्तर से जुड़े अपने कार्यों, स्पष्ट रणनीतियों, प्रभावी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क के चलते पार्टी हाईकमान की नजरों में एक अलग स्थान बनाया है। इसी का परिमाण आज उन्हें बतौर प्रदेश मंत्री के रूप में मिला है।

संगीता सोनी को एक बार फिर से प्रदेश मंत्री बनने पर भाजपा के नेता महेश नगर, अरविंद रूनवाल, अमित शाहजी, प्रदीप शाहजी, जर्नलिस्ट रितेश गुप्ता आदि ने उनके निवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया।


