झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 6 पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक आर.सी. भास्करे को थाना प्रभारी झाबुआ से थाना प्रभारी कालीदेवी पदस्थ किया गया है। वहीं, निरीक्षक राजेंद्र कुमार भदौरिया को डीआरपी लाइन झाबुआ से थाना प्रभारी झाबुआ, निरीक्षक रमेश चंद्र चौहान को डीआरपी लाइन झाबुआ से थाना प्रभारी मेघनगर, निरीक्षक तारा मंडलोई को डीआरपी लाइन झाबुआ से थाना प्रभारी थांदला तथा निरीक्षक श्रीराम मंडलोई को डीआरपी लाइन झाबुआ से थाना प्रभारी राणापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त निरीक्षक अशोक कनेश को थाना प्रभारी थांदला से डीआरपी लाइन झाबुआ पदस्थ किया गया है।



