झाबुआ हिट @ डेस्क
थांदला। वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम अंग्रेजी माध्यम, थांदला में एसडीएम भास्कर गाचले ने संवेदनशील पहल करते हुए आश्रम की 50 बच्चियों का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने बच्चियों को तिलक लगाकर चुनरी और माला पहनाई तथा आरती उतारकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

इसके बाद एसडीएम गाचले ने बच्चियों के साथ बैठकर तिथि भोज में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, अनुभवों और आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
एसडीएम की इस पहल से बच्चियों में उत्साह और अपनत्व का भाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का सम्मान और प्रोत्साहन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।


