सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। रविवार को थांदला में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद चौहान, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, अक्षय भट्ट मसूल भूरिया, सुधीर भावर आदि ने संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को देश का एक क्रांतिकारी और महान प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य टेक्निकल सुविधाएं राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
इस अवसर पर अशोक मोरिया, महेंद्र लाला नागर, अखिल जैन, राजेश बारिया, तन्मय पाठक, आयुष भट्ट आदि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


