सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
मेघनगर। मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय मेघनगर में वित्तीय समावेश और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से पात्र लोगों को जोड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही निष्क्रिय बैंक खातों को चालू कराने और KYC पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन की पात्रता, प्रक्रिया और बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
साइबर ठगी से बचने के लिए अज्ञात लिंक और APK फाइल डाउनलोड नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन की सलाह दी गई। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने और बैंकिंग संबंधी शिकायतों के लिए 14448 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
स्वाधार फिनएक्सेस के CFL इंचार्ज संजय रावताले ने स्टॉल लगाकर वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नरेंद्र सेन, महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।


