JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: असुविधाओं और असुरक्षा के बीच व्यापारी और किसान हो रहे हैं परेशान, विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

असुविधाओं और असुरक्षा के बीच व्यापारी और किसान हो रहे हैं परेशान, विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया निरीक्षण

Last updated: July 1, 2023 9:56 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
7 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। 111 गांव के बीच लगने वाली जिले की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी लंबे समय से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। व्यापारी टेक्स देने के बाद भी असुविधाओ से परेशान हैं। तो किसान मेहनत करने बाद भी प्रतिदिन होने वाले नुकसान से। इसका कारण थोक मंडी के लिए सुविधायुक्त, स्थाई जगह नही मिलना है। वर्तमान में यह थोक मंडी पुरानी कृषि उपज प्रांगण में लग रही है। शनिवार की सुबह यहां व्यापारियों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्याओं से विधायक वीरसिंह भूरिया को अवगत करवाया। निरीक्षण के बाद विधायक भूरिया ने किसानों और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे।

लगभग 1 वर्षों पूर्व हटाया गया नवीन कृषि मंडी प्रांगण से

लगभग 1 वर्ष पूर्व यह मंडी नवीन कृषि उपज प्रांगण में लगती थी। जहां पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण की तुलना में ज्यादा सुविधाएं थी। लेकिन तत्कालिक एसडीएम अनिल भाना ने थोक सब्जी व्यापारियों को यह आश्वासन देकर हटाया की पुरानी कृषि मंडी प्रांगण में भी सर्व सुविधा युक्त थोक मंडी बना दी जाएगी। साथ ही नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में अनाज मंडी संचालित की जाना है। लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन सुविधाओं के लिए व्यापारी और किसान संघर्षरत है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं बड़ा सवाल यह है कि वर्तमान में भी नवीन कृषि मंडी प्रांगण में अनाज मंडी संचालित नहीं हो रही है।

अनाज मंडी नहीं लगने से नवीन कृषि उपज प्रांगण पड़ा है खाली

क्या है असुविधाएं

व्यापारियों और किसानों का कहना है कि पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में थोक मंडी लगने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इनमें शौचालय, पेयजल, टीन शेड, बिजली जैसी समस्याएं शामिल है। साथ ही पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण किसानों को अपनी उपज पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रही है। क्योंकि मुख्य रूप से मछलीईमाता, सुतरेटि, जरात, चैनपुरा, नरसिंहगढ़ थांदला रोड, उमरादरा, नौगांवा, शिवगढ़, उंडीखाली, महुड़ा आदि गांव से हजारों किसान उपज लेकर यहां पहुंच रहे हैं। इन किसानों को पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण तक आने में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे किसानों का समय और व्यय भी ज्यादा हो रहा है। वहीं यदि थोक सब्जी मंडी नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में लगती है। तो किसानों को कम दूरी तय करना पड़ेगी। जिससे उनका समय और आर्थिक व्यय बच सकेगा।

पुरानी कृषि मंडी प्रांगण में थोड़ी ही बारिश में मुख्य द्वार पर भर गया पानी

मुख्य द्वार पर भर जाता है पानी

पुरानी मंडी प्रांगण में लगने वाली थोक सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। बरसात अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है। लेकिन इसके प्रवेश मार्ग पर काफी पानी जमा हो चुका है। जिससे किसानों और व्यापारियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही पानी भरा रहने से संभावित दुर्घटना भी हो सकती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए।

प्रतिदिन हो रही है चोरियां

मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष कादर शेख ने बताया कि सुबह 4 बजे से मंडी शुरू हो जाती है। जो सुबह 10 बजे तक चलती है। पुरानी मंडी प्रांगण में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से यहां प्रतिदिन चोरियां हो रही है। इनमें व्यापारियों की सब्जियां, सब्जियों से भरे केरेट, खाली केरेट, बारदान, मोबाइल, नकदी चोरियां, जेबकतरी शामिल है।

पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में साफ सफाई नहीं होने से रहता है गंदगी का अंबार

अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा

इस संबंध में सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष कादर शेख ने बताया कि व्यापारी और किसान पिछले 1 वर्षों से उक्त समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। शनिवार को विधायक वीरसिंह भूरिया ने पूरे मामले को लेकर मंडी का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने काफी और असुविधाएं देखी। शेख ने बताया कि वह अध्यक्ष पद पर रहते हुए पिछले कई वर्षों से व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। समस्याओं के पीछे उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए चेतावनी दी है कि अगर समस्या हल नहीं होती है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही शेख ने बताया कि वह हमेशा किसानों और व्यापारियों के हित में काम करते रहेंगे।

क्या कहते है जिम्मेदार

इस संबंध में एसडीएम और प्रभारी मंडी प्रशासक तरुण जैन का कहना है कि व्यापारियों और किसानों द्वारा समस्याओं से अवगत करवाया गया है। समस्याओं को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आदेशित किया गया है। कि जल्द ही समस्या का निराकरण करवाया जाए।

इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी भारत सिंह टांक का कहना है कि उन्होंने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। समस्याओं को लेकर वह जल्द ही निरीक्षण करने पहुंचेंगे। यदि उक्त प्रकार की समस्याएं व्यापारियों और किसान भाइयों को हो रही है। तो जल्द ही निराकरण करवा दिया जाएगा।

इस संबंध में विधायक वीरसिंह भूरिया का कहना है कि वह उक्त समस्याओं के लिए एसडीएम और सीएमओ से जल्द ही मिलेंगे और समस्या हल करवाने के प्रयास करेंगे। विधायक भूरिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनती है तो वह इन समस्याओं को 24 घंटे में हल कर देंगे। साथ ही विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों और व्यापारियों के साथ में हैं। विधायक भूरिया के साथ मसूल भूरिया और परसिंह तड़वी भी मौजूद थे।

You Might Also Like

Generous_offers_await_with_slots_palace_casino_no_deposit_bonus_and_thrilling_wi
उत_क_ष_ट_प_रदर_शन_और_फ_फ_वर_ल_ड_कप_fif
Unleashing the Beast: Een Diepgaande Kijk in WinBeast Casino
Vibrant_journeys_from_classic_slots_to_live_tables_through_https_vegasheros-casi
Şanslı_anlar_axtarırsan_pul_qazanmağa_imkan_yaradır_pinco_casino_seçimi_il
TAGGED:ताजा खबरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article जनपद पंचायत सीईओ का स्थानांतरण, एसडीएम होंगे नए प्रभारी
Next Article थांदला के समीप अभी-अभी हुआ दर्दनाक हादसा एक शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin
  • Umfassende_Informationen_und_hilfreiche_Tipps_rund_um_casinachos-deutschland_de

संपादक

संपादक

Latest News

pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account