JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: जीवदया अभियान एवं रोटरी क्लब थांदला के संयुक्त तत्वाधान में आयुष शिविर सम्पन्न – 476 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

जीवदया अभियान एवं रोटरी क्लब थांदला के संयुक्त तत्वाधान में आयुष शिविर सम्पन्न – 476 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

Last updated: April 10, 2023 1:37 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
4 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। रोटरी क्लब संजीवनी थांदला व जीवदया अभियान के संयुक्त तत्वाधान में आयुष विभाग के माध्यम से होम्योपैथी के जनक सर हैनिमैन जयंती पर पंचकर्म आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन स्थानीय आयुष केंद्र पर किया गया जिसमें 476 मरीजों को लाभ दिया गया। आयोजन की शुरुआत नगर के समाजसेवी राजेन्द्र व्होरा, प्रादीप गादिया, राकेश तलेरा व आयुष जिला चिकित्सा अधिकारी प्रामिला चौहान, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य जे सी मेहता ने सर हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आयुष विभाग द्वारा कोरोना काल में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज आयुष विभाग द्वारा जो शिविर लगाए जा रहे है वह निःसन्देह जनता को लाभान्वित करने वालें ही होते है। इस अवसर पर उन्होंनें समाजसेवी संगठन रोटरी क्लब व जीव दया अभियान सदस्यों की सेवाओं के लिए उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रमिला चौहान ने रोटरी क्लब व जीवदया अभियान के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नगर में जो समाजसेवी संगठन कार्य करते है उन्ही की बदौलत हम सभी तक पहुँच पातें है। आयोजन में आयुष मेडिकल ऑफिसर के सी बारिया व मुख्य चिकित्सक मदन वास्कले ने पंचकर्म विधि के बारें सबको बताया। रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र व्होरा ने कहा कि समाजसेवा में क्लब के हर सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है वही नगर में पहली बार पंचकर्म विधि से ईलाज से जनता को लाभान्वित करने का सुअवसर हमें मिला यह हमारें लिए भी सौभाग्य की बात है। आयोजन में रोटरी क्लब अध्यक्ष कमलेश जैन दायजी, सचिव उमेश ब्रजवासी, समकित तलेरा, जीवदया से पंकज चौरड़िया व स्वदेशी जागरण मंच से मनोज उपाध्याय व राजू धानक, मुवेल सर, सुरेश छाजेड़ आदि उपस्थित रहे। शिविर का संचालन शिविर संयोजक पवन नाहर ने किया वही डॉ राकेश अवास्या ने आभार माना।

इनकी सेवाओं के लिए रोटरी क्लब ने दिया धन्यवाद

आज के इस शिविर में आयुष विभाग से पंचकर्म विधि में डॉ मदन वास्कले, डॉ बाबूसिंह राठौर, सहयोगी अरविंद डामोर, रमेश चौहान, गोविंद मकवाना, उर्मिला राठौर ने अपनी सेवाएं दी। वही अन्य आयुष उपचार में डॉ राकेश अवास्या, डॉ पंकज खतेड़िया, डॉ सुनील मेवाड़े, सहयोगी गोविंद गेहलोत, सुरेश खोंखर, लोकेंद्र पंवार आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की अभी उपलब्ध डॉक्टर्स व सहयोगी स्टॉफ का रोटरी क्लब व जीवदया अभियान सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें सम्मानित किया।

पंचकर्म से रोगियों को मिला तत्काल आराम बोलें थांदला में बने सेंटर

पंचकर्म विधि से उपचार का पहला अवसर जिसमें गर्दन के दर्दी, घुटने के रोगी, शोल्डर पेन, कमर दर्द, आँखों की बीमारी, एड़ी दर्द, बड़ी हुई हड्डी जैसे विविध बीमारियों के मरीज आये जिनका अग्निकर्म, वेदक आदि पंचकर्म विधि से उपचार किया जिसका तत्काल प्रभाव देखने को मिला। मरीजों ने स्थानीय समाजसेवी संगठन के माध्यम से जिला कलेक्टर व जिला आयुष अधिकारी से थांदला विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी तहसील है व यहाँ सबसे ज्यादा गाँव लगते है ऐसे में पंचकर्म सेंटर बनाये जाने की मांग की। जिसके लिए क्लब सदस्यों ने जल्द प्रयास किये जाने की बात कही।

अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
मेरी माटी मेरा देश, आजादी  अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरस्वती शिशु बाल मंदिर और महाविद्यालय में पौधा रोपण
अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का एस.जी.एफ.आई. बास्केटबॉल प्रतियोगिता में संभागीय स्तर पर हुआ चयन
शिक्षा जीवन के 16 संस्कारों में से एक, न्यू हिमालया एजुकेशनल एकेडमी में नवीन सत्र शुरू
पश्चिम बंगाल की महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में थांदला के चिकित्सक भी हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article अज्ञात बालिका के परिजन मिले, पुलिस प्रशासन ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया
Next Article ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत, जनकल्याणकारी योजनाओं को समझाया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
  • AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
  • पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
  • पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
  • राणापुर गौशाला में मंजरी फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, डिजिटल सखियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

संपादक

संपादक

Latest News

कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
थांदला
October 24, 2026
AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
झाबुआ राजनीति
October 21, 2026
पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
अपराध बामनिया
October 18, 2026
पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
झाबुआ
October 18, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?