मालवकेसरी प्रसिद्धवक्ता सौभाग्यमलजी के सुशिष्य प्रवर्तकश्री प्रकाशमुनिजी ‘निर्भय की निश्रा में आगमी आखातीज के पराणे श्री सौभाग्य तीर्थ, सागौद रोड़ रतलाम पर आयोजित होंगे। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ श्रावक भंवरलाल बाफना ने बताया कि प्रवर्तश्री ने धर्मदास मित्र मंडल की भावभरी विनती को स्वीकारते हुए अक्षय तृतीय पारणा की स्वीकृति रतलाम श्री संघ को प्रदान की है।
गुरूदेव द्वारा पारणा की स्वीकृति प्रदान करने पर श्री संघ में उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया। गौरतबल है कि प्रवर्तकश्री प्रकाशमुनिजी ‘निर्भय वर्तमान में महाराष्ट्र प्रांत में धर्म प्रभावना कर रहे है। मालवा प्रांत के स्थानकवासी श्री संघों की भावभरी विनती स्वीकार कर प्रवर्तकश्री ने आगमी 2023 का चार्तुमास भी गुरू सौभाग्य की कर्मभूमि खाचरौद श्री संघ को प्रदान किया है।