सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। अंचल के वरिष्ठ भाजपा नेता गणराज आचार्य और युवा पार्षद भूमिका आशीष सोनी को भाजापा पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण और नवीन जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों, नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षदों द्वारा नवीन पदाधिकारियों का स्वागत नप कार्यालय पर शनिवार को किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों भाजापा पार्टी प्रदेश कार्यालय से थांदला विधानसभा के लिए अंचल के वरिष्ठ और कद्दावर नेता गणराज आचार्य को संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। आचार्य छात्र जीवन से जमीनी नेता के रूप में भाजपा के लिए सक्रिय राजनीतिक भूमिका निभा रहे हैं। वही आचार्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने पंचायतों, स्थानीय निकायों, मंडी, सहकारी संस्थाओं, विधानसभा, लोकसभा चुनावों में विजयश्री प्राप्त की है।
वहीं जिला योजना समिति में वार्ड क्रमांक 11 की युवा पार्षद भूमिका आशीष सोनी को बतौर सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद नगर परिषद कार्यालय पर सोनी का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि वार्ड 11 की पार्षद भूमिका सोनी ने बहुत ही कम समय में राजनीतिक क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त की है।
आचार्य को विधानसभा संयोजक और जिला योजना समिति में भूमिका आशीष सोनी के बतौर सदस्य निर्वाचित होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

स्वागत अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता पंवार, जिला शिकायत बोर्ड सदस्य माया सचिन सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी पाठक, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद राजू धानक, धापू वसुनिया, कन्नू मोरया, जगदीश प्रजापत , जितेंद्र राठौर, मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, मोंटू उपाध्याय, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेमेंद्र प्रजपात, गोलू वर्मा, सचिन सोलंकी, आशीष सोनी, विमल जैन आदि उपस्थित रहे।
आभार मंडल महामंत्री सुनील पणदा ने माना।


