सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
आम नागरिकों की समस्या और उनका निराकरण करने के लिए विधायक अब हमेशा जनता के बीच मौजूद रहेंगे। थांदला से विधायक का आवास काफी दूर है। ऐसे में आम नागरिकों को विधायक से मिलने में काफी परेशानी होती थी। इसी परेशानी को दूर करने के लिए विधायक ने नगर के बीचों बीच अपना कार्यालय बनाया है।

इस कार्यालय में आम नागरिक कर पाएंगे विधायक से सीधा संवाद।
विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र बारिया ने बताया कि लंबे समय से स्थाई विधायक कार्यालय नहीं होने के कारण आम नागरिकों को विधायक से मिलने में हो रही थी। समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ नगर के बीचो-बीच हनुमान अष्ट बावड़ी मंदिर परिषद में किया गया है। जिससे आम शहरी और ग्रामीण जनता, विधायक के पास अपनी समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय आ सकेंगे।


