झाबुआ हिट @ डेस्क
थांदला। रविवार को भारत आदिवासी पार्टी द्वारा थांदला की नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करना और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना था। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी की नियुक्ति भी की गई। बैठक में भारत आदिवासी पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी में शामिल हुए दिग्गज नेताओं की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए गए।

जानकारी के अनुसार भारत आदिवासी पार्टी द्वारा आने वाले चुनाव में सरपंच से लेकर विधायक और संसद के पदों तक अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने की योजना है। इसी योजना को साकार रूप देने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। जिला स्तर के अलावा ब्लॉक, पंचायत स्तर तक पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर थांदला ब्लाक कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसमें सर्व सहमति से राहुल भूरिया को थांदला ब्लॉक अध्यक्ष, राहुल भूरिया और गोविंद डामर को उपाध्यक्ष, ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीवान भाबर को नियुक्त किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


