JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: परिचय सम्मेलन में सैकड़ों युवाओं ने तलाशे जीवन साथी, पंचाल समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए तीन राज्यों के समाजजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » धार्मिक

धार्मिक

परिचय सम्मेलन में सैकड़ों युवाओं ने तलाशे जीवन साथी, पंचाल समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए तीन राज्यों के समाजजन

Last updated: October 7, 2025 3:11 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

झाबुआ हिट @ डेस्क

थांदला। झाबुआ-अलीराजपुर जिले के पंचाल समाज का विशाल और ऐतिहासिक आयोजन थांदला में रविवार को संपन्न हुआ। श्री विश्वकर्मा पंचाल विकास सेवा समिति के तत्वाधान में पहला युवक-युवती परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। जिसमें मप्र, गुजरात, राजस्थान तीनों राज्यों के हजारों लोगों ने सहभागिता की। परिचय सम्मेलन में 200 से अधिक युवाओं ने अपने जीवन साथी की तलाश की। कार्यक्रम में तृतीय प्रतिभा सम्मेेलन में 150 से अधिक प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने का कार्य किया।

 

कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना और सरस्वती पूजन से हुई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी हेमा मंजीता पंचाल (आष्टा), समिति के जिलाध्यक्ष जगदीश पंचाल, कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सुरेश पंचाल, प्रगति मंडल दाहोद के अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, मईड़ चौखड़ा अध्यक्ष प्रदीप पांचाल, समाजसेवी मदनलाल पंचाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने पंचाल समाज के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन को समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया। अतिथियों ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शादी समारोह में आ रही बाधाओं को देखते हुए इस तरह के कार्यक्रम युवाओं के भविष्य और उनके वैवाहिक समस्याओं में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे।

समिति के जेपी पंचाल, हरिश पंचाल व मुकेश पंचाल ने बताया कि यह आयोजन पंचाल समाज की त्रिवेणी कार्यक्रम के रूप में याद किया जाएगा। जहां एक तरफ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। तो वहीं 8वीं से 12वीं तक के करीब 150 से अधिक प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके अतिरिक्त शासकीय सेवाओं, खेलकूद, सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनके कामों को सराहा गया।

 

सामाजिक जनगणना की पुस्तक का हुआ विमोचन

 

समिति के प्रकाश पंचाल, प्रवीण पंचाल, परमानंद पंचाल, दुर्गेश पंचाल आदि ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सामाजिक जनगणना की घोषणा के बाद झाबुआ और आलीराजपुर जिलों में निवासरत समाजजनों के गांव, परिवार अनुसार सामाजिक जनगणना की गई थी। करीब 70 से अधिक गांव-कस्बों के हजारों लोगों के डेटा का संग्रहण कर उसका पुस्तक के रूप में प्रकाशन किया गया है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने इस पुस्तक का विमोचन कर इसे सामाजिक दस्तावेज के रूप में शामिल कर समाजजनों को सौंपा गया।

कार्यक्रम में समाज के भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

थांदला के इस कार्यक्रम में थांदला सहित मेघनगर, भगोर, कल्याणपुरा, काकनवानी, झाबुआ के युवाओं ने भरपूर सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। श्री विश्वकर्मा पंचाल सेवा समिति और पंचाल समाज थांदला के सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों का आभार माना।

You Might Also Like

प्रवर्तकश्री प्रकाशमुनिजी ‘निर्भय की निश्रा में रतलाम होंगे अक्षय तृतीय के पारणे
थांदला और काकनवानी में मनाई गई संत शिरोमणि रविदासजी महाराज की जयंती
झाबुआ-अलीराजपुर से 200 श्रद्धालुओं का जत्था जगन्नाथपुरी के लिए हुआ रवाना, श्रद्धालुओं का क्या स्वागत
अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अमरगढ़ में आज होगा भव्य खाटूश्याम कीर्तन, सुप्रसिद्ध भजन गायिका आकृति मिश्रा देगी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति
उत्साह से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article नवरात्रि में मौन साधना के बाद हुई ध्यान मांगलिक में उमड़ा जनसैलाब
Next Article थांदला के समीप में ग्राम कोटनई में अज्ञात युवक का मिला शव
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin
  • Umfassende_Informationen_und_hilfreiche_Tipps_rund_um_casinachos-deutschland_de

संपादक

संपादक

Latest News

pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account