झाबुआ हिट @ डेस्क
थांदला। सोमवार की सुबह थांदला शासकीय अस्पताल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मंगलवार की शाम को उनका पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 75 वर्षीय एक बुजुर्ग थांदला के शासकीय अस्पताल परिसर के बाहर बीमार अवस्था में बैठा था। उस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार की शाम को बुजुर्ग का पोस्टमार्टम करवाकर नप के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाया गया।
आपको बता दे कि सोमवार सुबह अज्ञात बुजुर्गों की मृत्यु हो गई थी। लंबे समय तक बुजुर्ग का शव थांदला के शासकीय अस्पताल में अस्थाई रूप से बने शव कक्ष में रखा गया था।
घटना की जानकारी अस्पताल विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी अशोक कनेश के मार्गदर्शन में अज्ञात बुजुर्ग का पोस्टमार्टम करवाया गया।
थाना प्रभारी द्वारा अंतिम संस्कार के लिए एक पत्र नगर परिषद को लिखा गया। जिसके बाद नगर परिषद द्वारा अज्ञात बुजुर्ग को नियमानुसार दफनाया गया है।


