JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: पुलिस ने बामनिया अपहरण का किया पर्दाफाश करीब 1 करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद में अपहरण करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अपराध

अपराधबामनिया

पुलिस ने बामनिया अपहरण का किया पर्दाफाश करीब 1 करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद में अपहरण करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Last updated: October 9, 2026 11:30 am
मयंक बाफना
Share
4 Min Read

मयंक बाफना@ Jhabua Hit

28 अगस्त को फरियादी योगेश पिता अशोक कुमार व्यास निवासी खवासा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके काका संजय व्यास की मृत्यु हो जाने के कारण पहली राखी का त्योहार मनाने के लिए उनके परिवार के अपूर्व पिता मनोज शर्मा निवासी जाल छात्रावास, मक्सी रोड, उज्जैन, खवासा आए हुए थे। इसी दौरान अपूर्व शर्मा बामनिया में मंचूरियन खाने के लिए गए थे, जहां वैगनआर कार क्रमांक MP09ZL1667 में आए तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लेन-देन के विवाद को लेकर उनका अपहरण कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 393/28.08.2026, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा अपहृत व्यक्ति को शीघ्र आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक श्री निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस चौकी बामनिया की टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना के तत्काल बाद आरोपियों की घेराबंदी करते हुए बामनिया से उज्जैन तक लगातार पीछा किया गया। पुलिस की सक्रियता एवं घेराबंदी को देखकर आरोपी अपहृत अपूर्व शर्मा को इंदौर के देवास नाके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया।

अपहृत अपूर्व शर्मा से पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य करने तथा करीब एक करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों द्वारा दिनांक 28 अगस्त को कार से बामनिया पहुंचकर अपूर्व शर्मा का अपहरण किया गया था।

प्रकरण में आरोपियों की पहचान निम्नानुसार की गई

 

* *प्रकाश कुमार पटेल*, पिता कौशल पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी 53-C/A-2, तुलसी नगर, थाना लसूड़िया, इंदौर।

 

* *आयुष तिवारी*, पिता लालू तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पिपलगुंज, खरगोन, हाल निवासी चित्रा नगर, इंदौर।

 

* *सुनील कुमार पटेल*, पिता रामजी पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, धिरोली, अनूपपुर, हाल निवासी गणेशपुरी, इंदौर।

 

घटना के बाद से ही पुलिस टीम द्वारा इंदौर एवं उज्जैन में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। इसी दौरान दिनांक 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी प्रकाश पटेल अपने साथियों के साथ कार में इंदौर के विजय नगर एवं महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अपहरण की घटना में प्रयुक्त मारुति वैगनआर कार क्रमांक MP09ZL1667 को भी जब्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सराहनीय भूमिका

उक्त प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपहृत युवक को सकुशल मुक्त कराने में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक श्री निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी बामनिया सउनि लखनसिंह भाटी, प्रधान आरक्षक 496 राजेश परमार, प्रधान आरक्षक 527 अनिल अमलियार, आरक्षक 282 राकेश डामर, आरक्षक 34 भगवती गामड़, आरक्षक 147 रविन्द्र बरडे तथा साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

घर के बाहर से हुई बाइक चोरी, थाने में दी सूचना
दो पुलिस अधिकारियों और 4 पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर रोका अवैध शराब से भरा ट्रक, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार
आदिवासी नाबालिक बालिका को आरोपी के चुंगल से छुड़वाया, आदिवासी दिवस के दिन परिजनों को सुपुर्द की बालिका
खेत में बोवनी करने आया स्थाई वारंटी धराया, लंबे समय से था फरार
बामनिया पुलिस ने की अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई
TAGGED:बड़ी खबरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article तेजस्विनी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति और संस्कृति संरक्षण का संदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • पुलिस ने बामनिया अपहरण का किया पर्दाफाश करीब 1 करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद में अपहरण करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
  • तेजस्विनी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति और संस्कृति संरक्षण का संदेश
  • छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI का कड़ा रुख, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
  • बरवेट में सजेगा भक्ति, संगीत और गरबा का रंगीन मंच
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को, एसडीएम ने किया सम्मानित

संपादक

संपादक

Latest News

पुलिस ने बामनिया अपहरण का किया पर्दाफाश करीब 1 करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद में अपहरण करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
तेजस्विनी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति और संस्कृति संरक्षण का संदेश
छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI का कड़ा रुख, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
बरवेट में सजेगा भक्ति, संगीत और गरबा का रंगीन मंच

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account