JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: धार की पिंकी ने 12 साल बाद फिर शुरू की पढ़ाई, 10वीं पासकर अब एमपी पुलिस में जाने का है सपना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » आप की 'सरकार'

आप की 'सरकार'

धार की पिंकी ने 12 साल बाद फिर शुरू की पढ़ाई, 10वीं पासकर अब एमपी पुलिस में जाने का है सपना

Last updated: November 4, 2026 1:07 pm
मयंक बाफना
Share
5 Min Read

Jhabua Hit @News Desk

Oplus_16908288

“पढ़ाई करके क्या करेगी, सिर्फ टाइम पास कर रही है”— पड़ोसी और सास-ससुर के इन तानों के बीच धार जिले की 25 साल की पिंकी ने हार नहीं मानी। 2013 में छूटी पढ़ाई को 2025 में अपने पति के सहयोग से दोबारा शुरू किया और 2026 में मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड से 10वीं पास करके सबका मुंह बंद कर दिया। दो बच्चों की मां पिंकी अब एमपी पुलिस में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती हैं

2013 में छूट गई थी पढ़ाई

पिंकी के परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण साल 2013 में उनकी पढ़ाई छूट गई थी। साल 2021 में उनकी शादी ह गई। आज उनकी 5 साल की एक बेटी और 3 साल का एक बेटा है। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच पिंकी ने हार नहीं मानी और साल 2025 में फिर से अपनी पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया।

सास-ससुर और पड़ोसियों ने मारे ताने, पर पति ने दिया साथ

पिंकी का यह सफर आसान नहीं था। जब उन्होंने दोबारा पढ़ाई करने की सोची, तो पड़ोसी और खुद उनके सास-ससुर उन्हें ताने मारते थे। उनका कहना था कि “अब पढ़ाई करके क्या करेगी, यह सिर्फ टाइम पास करने जा रही है।” लेकिन ऐसे समय में पिंकी के पति ने उनका पूरा साथ दिया। उनके पति किराने की दुकान चलाते हैं और उन्होंने हर कदम पर पिंकी की हिम्मत बढ़ाई।

खाना बनाते हुए की पढ़ाई

पिंकी को फिर से पढ़ाई से जोड़ने में ‘प्रगति कार्यक्रम’ की प्रेरक दीदी राधा की खास भूमिका रही। राधा ने पिंकी को समझाया और उनके परिवार से भी बात की। इसके बाद पिंकी ने प्रगति कैंप में जाना शुरू किया। बच्चों और घर के कामों के बीच वह पढ़ाई के लिए समय निकालती थीं। खाना बनाते समय या काम के बीच वह मोबाइल पर प्रगति कार्यक्रम के व्हाट्सएप चैटबॉट और वीडियो लेक्चर से पढ़ती थीं। उनकी यह मेहनत रंग लाई और 2026 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास कर ली।

अब एमपी पुलिस और फैशन डिजाइनिंग का है लक्ष्य

10वीं पास करने के बाद पिंकी का आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है। उन्होंने अब एमपी पुलिस में भर्ती के लिए फॉर्म भरा है। अगर पुलिस में उनका चयन नहीं होता है, तो वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करना चाहती हैं। पिंकी पिछले चार साल से सिलाई का काम भी कर रही हैं और गांव की महिलाओं के लिए डिजाइनर कपड़े, लहंगे और गाउन सिलती हैं। पहले 8वीं की मार्कशीट न होने के कारण वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स नहीं कर पाई थीं, लेकिन अब 10वीं की मार्कशीट आने के बाद उनके रास्ते खुल गए हैं। इसके साथ ही वह अब 12वीं की पढ़ाई भी पूरी करना चाहती हैं।

अपनी इस सफलता पर पिंकी कहती हैं, “अगर कोई लड़की मन लगाकर मेहनत करे, तो उसका हर सपना पूरा हो सकता है। बस उसे पढ़ाई कभी नहीं छोड़नी चाहिए।”

पिंकी की यह कहानी उन सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है, जिन्हें लगता है कि शादी के बाद उनके सपने पूरे नहीं हो सकते।

प्रगति: दूसरा मौका, नई उड़ान

एजुकेट गर्ल्स का ‘प्रगति’ कार्यक्रम एक ‘सेकंड चांस’ प्रोग्राम है। यह कार्यक्रम उन किशोरियों और युवतियों (15 से 29 वर्ष) को शिक्षा का दूसरा मौका देता है, जिनकी पढ़ाई किसी कारण से बीच में छूट गई थी। ओपन स्कूलिंग के जरिए यह कार्यक्रम उन्हें कक्षा 10 की परीक्षा देने और उसे पास करने में मदद करता है। गांवों में ही लगाए जाने वाले ‘प्रगति शिविरों’ में प्रशिक्षित स्वयंसेवक और शिक्षक पढ़ाई में साथ देते हैं। इसके साथ ही जीवन कौशल, आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाता है। यह कार्यक्रम राज्य ओपन स्कूलों के सहयोग से चलाया जा रहा है। एजुकेट गर्ल्स का लक्ष्य अगले दस वर्षों में एक करोड़ लड़कियों और महिलाओं को कक्षा 10 तक पहुंचाना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई, रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें।

26 फरवरी को होगा निशुल्क नेत्र व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
सीएम डॉ. मोहन यादव आज पेटलावद में राज्य स्तरीय आयोजन में लाड़ली बहनो के खातो में डालेंगे राशि
TAGGED:प्रदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से झाबुआ जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • धार की पिंकी ने 12 साल बाद फिर शुरू की पढ़ाई, 10वीं पासकर अब एमपी पुलिस में जाने का है सपना
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से झाबुआ जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात
  • झाबुआ में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का हुआ समापन
  • झाबुआ में समस्त निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
  • पेटलावद में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का किया लोकार्पण

संपादक

संपादक

Latest News

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से झाबुआ जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात
प्रशासन
November 3, 2026
झाबुआ में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का हुआ समापन
झाबुआ
October 31, 2026
झाबुआ में समस्त निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
झाबुआ
October 31, 2026
पेटलावद में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का किया लोकार्पण
पेटलावद
October 31, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?