झाबुआ हिट @ डेस्क
झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के समस्त निर्माण विभागों एवं निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में रुचि नहीं ली जा रही है अथवा कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने सभी निर्माण विभागों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



