JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI का कड़ा रुख, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » झाबुआ

झाबुआ

छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI का कड़ा रुख, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी

Last updated: October 6, 2026 1:12 pm
Punit Joshi
Share
4 Min Read

प्रमोशन से वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोलने, छात्रवृत्ति-अवास राशि जारी करने और पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग

झाबुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज्ञापन सौंपा। NSUI ने विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन विद्यार्थियों को साथ लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

NSUI जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लगातार कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।

प्रमोशन से वंचित विद्यार्थियों को मिले एक और अवसर

ज्ञापन में मांग की गई कि बीए, बीएससी एवं बीकॉम के प्रथम से द्वितीय तथा द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रमोशन से वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल तत्काल पुनः खोला जाए। NSUI ने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया जाना चाहिए, ताकि तकनीकी अथवा अन्य कारणों से उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।

छात्रवृत्ति और आवास योजना के पोर्टल खोलने की मांग

NSUI ने सत्र 2025-26 के उन विद्यार्थियों के लिए भी छात्रवृत्ति एवं आवास योजना के आवेदन पोर्टल पुनः खोलने की मांग की है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए। संगठन ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में उन्हें दोबारा आवेदन का अवसर दिया जाना चाहिए।

इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं आवास योजना की राशि लंबित है, उनके प्रकरणों की तत्काल जांच कर लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।

पांच माह बाद भी नहीं मिलीं पाठ्यक्रम की पुस्तकें

NSUI ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। संगठन का कहना है कि शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अभी तक आवश्यक पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसे NSUI ने कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए पुस्तकों का तत्काल वितरण करने की मांग की।

मांगें नहीं मानी तो होगा आंदोलन

NSUI जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कॉलेज प्रशासन ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो NSUI विद्यार्थियों को साथ लेकर चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकार और उनके भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि समय रहते समस्याओं का समाधान करना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित शासन-प्रशासन की होगी।

NSUI ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन कॉलेज से लेकर सड़क तक संघर्ष करने के लिए तैयार है।

ज्ञापन के दौरान NSUI जिला महामंत्री विनोद गणावा, मॉडल कॉलेज प्रभारी मनोश गुंडिया, संगठन मंत्री अनिल भाबोर, सूर्या डामोर, अनिल मकवाना, करण गणावा, अनिल मेड़ा, मानसिंह, नानसिंह, अमन शर्मा सहित NSUI के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

थांदला के शासकीय अस्पताल परिसर में अज्ञात व्यक्ति की मौत,मंगलवार को करवाया गया पीएम
प्रजापत समाज द्वारा किया गया मुमुक्षु भंसाली और मुमुक्षु शाहजी का बहुमान, मुमुक्षुओं ने कही सत्य के मार्ग पर चलने की बात
झाबुआ पुलिस की चौंकाने वाली कार्यवाही, किराएदारों की सूची जमा नहीं करवाने के चलते मकान मालिक गिरफ्तार
बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की और से किया गया पुरस्कृत
साप्ताहिक हाट बाजार में, ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मैदानी स्तर पर उतरा पुलिस विभाग
TAGGED:शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बरवेट में सजेगा भक्ति, संगीत और गरबा का रंगीन मंच
Next Article तेजस्विनी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति और संस्कृति संरक्षण का संदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • तेजस्विनी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति और संस्कृति संरक्षण का संदेश
  • छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI का कड़ा रुख, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
  • बरवेट में सजेगा भक्ति, संगीत और गरबा का रंगीन मंच
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को, एसडीएम ने किया सम्मानित
  • सम्यक् दृष्टि से पढ़ा गया ज्ञान आत्मा के लिए हितकारी : श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा “निर्भय”

संपादक

संपादक

Latest News

तेजस्विनी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति और संस्कृति संरक्षण का संदेश
छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI का कड़ा रुख, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
बरवेट में सजेगा भक्ति, संगीत और गरबा का रंगीन मंच
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को, एसडीएम ने किया सम्मानित

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account