JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » धार्मिक

धार्मिक

मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Last updated: August 31, 2026 6:31 am
मयंक बाफना
Share
5 Min Read

Mayank Bafna @Jhabua Hit

मोहनखेड़ा महातीर्थ पर को अभा श्रीसौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित।

मोहनखेड़ा। रविवार को मोहनखेड़ा महातीर्थ पर अखिल भारतीय श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम बैठक गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. एवं मुनिमंडल की पावन निश्रा में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषभ सूरी उपाश्रय में गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक गुरु वंदन के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल वर्धन, राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पराज बोहरा, मेघराज जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, संजय सराफ सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

संजय मोदी को सौंपी मध्यप्रदेश इकाई की कमान

समारोह में संजय मोदी को मध्यप्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दायित्व सौंपा गया। साथ ही पारस गादिया (प्रदेश महामंत्री), सिद्धार्थ जैन जी7 (कोषाध्यक्ष), राजेंद्र लोढ़ा (परामर्शदाता), अशोक भंडारी (संरक्षक), राहुल सेठ, गौरव सराफ, चेतन कोठारी (उपाध्यक्ष), मनीष सेठ (संयोजक), हर्ष मेहता (संयोजक, विधि प्रकोष्ठ), मनीष चॉइस, भूपेंद्र कांकरिया, सचिन सराफ, अभय चौपड़ा, ऋषभ नागदा एवं सौरभ जैन सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के सोशल मीडिया प्रभारी शुभम लुणावत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, समाज को एक सूत्र में जोड़ने तथा जिनशासन की प्रभावना के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

“समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में”

गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। अधिक से अधिक समाजजनों को संघ से जोड़ने के साथ प्रत्येक पदाधिकारी को मिले दायित्व का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

मुनि पियूषचंद्र विजय ने संगठन की भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य “परिचय से विश्वास, विश्वास से सहयोग और सहयोग से सशक्त श्रीसंघ” का निर्माण करना है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य को संगठन से जोड़ने और विशेष रूप से युवा पीढ़ी की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

मुनिराज श्रीचंद्रयश विजय ने कहा कि समाज संगठन में मालवा क्षेत्र की सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना होगा। सेठ सुजानमल जैन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 में स्थापित संगठन को अब नई ऊर्जा, नई सोच और व्यापक कार्ययोजना के साथ सक्रिय किया जा रहा है। पदाधिकारियों से व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज एवं जिनशासन के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

डिजिटल माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचेगा संगठन

प्रथम बैठक में संगठन के भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया। संगठन की गतिविधियों को डिजिटल एप के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाने, व्यापक सदस्यता अभियान चलाने तथा मध्यप्रदेश के गांव-गांव तक संगठन की पहुंच स्थापित करने पर विशेष चर्चा हुई।आगामी योजनाओं का प्रेजेंटेशन सिद्धार्थ जैन एवं चेतन कोठारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य समाजहित से जुड़े विषयों पर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिकाधिक समाजजनों को संगठन से जोड़ने की रणनीति बनाई गई।

सुदी सप्तमी एवं द्विशताब्दी महोत्सव के लिए विशेष आह्वान

बैठक में आगामी सुदी सप्तमी पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं समाजजनों से मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचने का आह्वान किया गया। साथ ही दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसूरीश्वरजी म.सा. के 200वें जन्म द्विशताब्दी महोत्सव को समाज की व्यापक सहभागिता के साथ ऐतिहासिक, भव्य एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ने तथा संघ एवं जिनशासन की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

You Might Also Like

जैन सोश्यल ग्रुप के नवीन पदाधिकारियों का चयन इंदु कमलेश कुवाड अध्यक्ष, अभिषेक मेहता सचिव मनोनीत
तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की, निकाली जयकार यात्रा
थांदला में तीन दिवसीय भव्य हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन
नगर के विभिन्न मंदिरों पर हुआ छप्पन भोग का आयोजन, देखिए वीडियो
मुमुक्षु प्रियांशभाई लोढ़ा की निकली जयकार यात्रा
TAGGED:धर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article डामोर नगरीय विकास समिति के प्रभारी नियुक्त, राजनीति में है तीसरी पीढ़ी
Next Article Szansa_na_wygraną_w_plinko_game_zależy_od_precyzji_i_umiejętności_obserwacji
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Előnyös_lehetőségek_online_játékosoknak_a_megbízható_nv_casino_felület
  • Aanbiedingen_van_vandaag_tot_exclusieve_voordelen_via_baloos-bets-nl_nl
  • Előnyös_stratégia_a_betmatch_világában_a_hatékony_fogadásért_és_a_nagyo
  • Érdekes_útkeresés_a_https_chickenroad-games1_com_segítségével_ahol_a_siker
  • Strategic_gameplay_unlocks_rewards_at_kingdom_casino_for_discerning_players_alik

संपादक

संपादक

Latest News

Előnyös_lehetőségek_online_játékosoknak_a_megbízható_nv_casino_felület
Aanbiedingen_van_vandaag_tot_exclusieve_voordelen_via_baloos-bets-nl_nl
Előnyös_stratégia_a_betmatch_világában_a_hatékony_fogadásért_és_a_nagyo
Érdekes_útkeresés_a_https_chickenroad-games1_com_segítségével_ahol_a_siker

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account