सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। थांदला में भाजपा मंडल द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आजाद चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि मंडल द्वारा बुधवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आजाद चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और शहीद चंद्रशेखर आजाद द्वारा दिए गए देश के प्रति बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, महामंत्री जितेंद्र राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, युवा नेता संजय भाबर सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


