सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। विश्व एड्स दिवस पर सिविल हॉस्पिटल मे बीएमओ डॉ बीएस डावर के नेतृत्व में जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रंगोली एवंं रैली के माध्यम से एड्स से बचाव और होने वाले दुषपरिणाम से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल थान्दला मे एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमे मां पद्मावती नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को एड्स रोग की जानकरी दी गई।
इस अवसर पर डॉ बीएस डावर, डॉ रोहित मुजल्दे, जॉन खराडी ब्लॉक प्रोग्राम मेनेजर, विकास वर्मा टी बी लैब प्रभारी, कमल गडेरिया, एड्स कौंसलर दिनेश डामोर, श्याम गुर्जर लैब टेक्नीशियन, निखलेश नामदेव और समस्त स्टाफ् उपस्थिति रहा।


