झाबुआ हिट @ डेस्क
बुधवार की रात थांदला में दो अलग-अलग बाइक चोरी की घटना हो गई। दोनों ही चोरी की सूचना पीड़ितों द्वारा थांदला पुलिस को दी गई है।
पहली घटना वार्ड नंबर 12 रघुनंदन मार्ग पर हुई है। यहां दिलीप भूरिया ने अपने घर के आगे बाइक क्रमांक एमपी 45 ज़ेडडी 2083 को खड़ा किया था। सुबह लगभग 4:30 बजे यहां से बाइक चोरी हो गई। वहीं दूसरी बाइक चोरी की घटना वार्ड क्रमांक 8 में अक्षय प्रजापत के साथ हुई है। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने सूचना थांदला थाने में दी है। इधर एक रात में दो बाइक चोरी की घटना से नागरिकों में भय का माहौल है।



