JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: सहायक शिक्षिका को व्हाट्सएप कॉल पर अश्लील हरकत करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप के चलते लिपिक गिरफ्तार, देखिए कहा का है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अपराध

अपराध

सहायक शिक्षिका को व्हाट्सएप कॉल पर अश्लील हरकत करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप के चलते लिपिक गिरफ्तार, देखिए कहा का है मामला

Last updated: March 31, 2023 2:52 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। नगर की एक प्रतिष्ठित स्कूल में लिपिक द्वारा सहायक शिक्षिका को व्हाट्सएप वीडियो कॉल करने, अश्लील बातें करने, नौकरी से निकलवा देने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। मामले में गुरुवार को पीड़िता सहायक शिक्षिका द्वारा आरोपी लिपिक सुरेशचंद्र शर्मा निवासी थांदला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। वहीं आरोपी सुरेश शर्मा को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल थांदला में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से उक्त पद पर कार्यरत है। लिपिक सुरेशचंद्र शर्मा द्वारा आए दिन मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने, अश्लील हरकत करने का बोलते हैं। मेरे मना करने पर मुझे नौकरी से निकलवा देने की धमकी भी देते हैं।

स्कूल प्रशासन ने नही लिया कोई एक्शन

मामले को लेकर सहायक शिक्षिका द्वारा वर्तमान प्राचार्य सिस्टर रंजना, पूर्व प्राचार्य सिस्टर बेंसी और व्यवस्थापक फादर अन्तोन कटारा को पूर्व में कई बार अवगत करवाया गया था। लेकिन आरोपी सुरेशचंद्र शर्मा के विरुद्ध कोई कार्रवाई स्कूल प्रशासन ने नहीं की। स्कूल प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं करने से आरोपी सुरेशचंद्र शर्मा के हौसले दिन पर दिन बढ़ते गए। आरोपी के हौसले इतने बुलंद होते गए कि आरोपी सहायक शिक्षिका का पीछा उसके घर तक प्रतिदिन करता रहा। वही 2 मार्च की रात लगभग 12:00 बजे आरोपी शिक्षक सहायक शिक्षक के घर पहुंच गया। जबरन दरवाजा खुलवाने, अंदर आने की बात कही। जिससे पीड़िता सहायक शिक्षिका पूरी तरह घबरा गई। शिक्षिका ने पूरी घटना की जानकारी उनके भाई को दी। जिसके बाद पीड़िता सहायक शिक्षिका द्वारा गुरुवार की देर शाम आरोपी सुरेशचंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोपी को भेजा जिला जेल

इस संबंध में थाना प्रभारी कैलाश चौहान का कहना है कि पीड़िता सहायक शिक्षिका द्वारा आरोपी सुरेशचंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसे लेकर आरोपी सुरेशचंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है।
मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

थांदला की प्रतिष्ठित होटल में पकड़ाई शराब, आबकारी विभाग मीडिया से बना रहा है दूरी
एक रात में 2 सुने मकानों में हुई चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
थांदला में सज रहे हैं नशे के बाजार, खेल मैदानों में नशेड़ियों का जमघट
बीती रात चोरों ने जमकर मचाया आतंक, एक साथ दो मंदिरों में किया चोरी का प्रयास
अज्ञात युवक का शव दफनाया, 3अक्टूबर को मिली थी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article रामनवमी पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत
Next Article अनूठी पहल, देखिए कहा पर, 15 आंगनवाड़ी केंद्रों के 560 बच्चों को डोनेट किए खिलोने
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
  • AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
  • पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
  • पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
  • राणापुर गौशाला में मंजरी फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, डिजिटल सखियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

संपादक

संपादक

Latest News

कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
थांदला
October 24, 2026
AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
झाबुआ राजनीति
October 21, 2026
पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
अपराध बामनिया
October 18, 2026
पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
झाबुआ
October 18, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?