सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
बामनिया। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बामनिया में एक बड़ी कार्यवाही की गई। कार्रवाई में 51 हजार रुपए की लागत का 68 किलो घी किया जब्त किया है।
जिले में खाद्य विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की जा रही है।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान बामनिया में स्थित रतन राज किराना दुकान का निरीक्षण किया गया। विक्रय हेतु रखा गया घी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित लेबलिंग मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। अवमानक होने की आशंका के आधार पर कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग द्वारा 68.5 किलोग्राम घी जब्त किया गया। जिसकी लागत 51000 हैं।


