सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

पुलिस अधीक्षक शिवदयाल गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना थांदला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न गंभीर अपराधों (मारपीट, चोरी, दुष्कर्म आदि) में कई वर्षों से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर और तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर इन आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी
मुनसिंह पिता वारु सिंगड़ (निवासी: टिमरूपाडा)
कालिया पिता कमजी अमलियार (निवासी: कड़वापाड़ा)
सतनाम पिता रामा चिकलीगर (निवासी: संजय कॉलोनी, राजगढ़)
जसपाल पिता रामा चिकलीगर (निवासी: संजय कॉलोनी, राजगढ़)
रूसमल पिता जानिया डामोर (निवासी: आबापाड़ा, देवीगढ़)

सराहनीय योगदान…..
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक कनेश,
उप निरीक्षक संतोष गुप्ता, सुशील सहा. उप निरीक्षक मुकेश भूरिया, शैलेंद्र शुक्ला
प्रधान आरक्षक खेमसिंह चौहान (504), राजेंद्र रावत (01), कमल चौहान (297), रायसिंह (492)
आरक्षक राहुल (442), जितेश (673), नरसिंह बघेल (133), पुखराज (440), अनिल परमार (618)
संदेश:
जिला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रखेगी। फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


