JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: लायन्स क्लब थांदला का 44 वाँ संस्थापन एवं शपथ विधि समारोह सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

लायन्स क्लब थांदला का 44 वाँ संस्थापन एवं शपथ विधि समारोह सम्पन्न

Last updated: July 30, 2023 3:18 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। समाजसेवा का पर्याय झाबुआ अंचल का सबसे पुराना लायंस इंटरनेशनल क्लब थांदला के 44 वां संस्थापन एवं शपथ विधि समारोह निजी स्थान पर सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ला. अनिल मोदी (पास्ट डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार), शपथ विधि अधिकारी ला. जयप्रकाश त्रिपाठी (डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर) व विशेष अतीथी ला. ओम प्रकाश सौलंकी (रीजनल चेयर पर्सन) व ला. व्यंकटेशराय अरोड़ा (फाउंडर मेम्बर) रहे। समारोह की शुरुआत पर्यावरण बचाओं का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण करते हुए माँ सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि देकर राष्ट्रगान व विश्व शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर की गई। लायन्स क्लब 22-23 के अध्यक्ष सावन गर्ग ने कार्यक्रम शुरआत की घोषणा की वही अतीथी वक्ताओं ने डिस्ट्रिक्ट के सबसे पुराने क्लब के संस्थापन व शपथ विधि समारोह में शामिल होना अपने आपके लिए गौरवशाली क्षण बताया। वक्ताओं ने कहा कि थांदला लायंस क्लब की स्थायी सेवा गतिविधि सबके लिए प्रेरणादायक है इसलिए उसे पुनः जीवित कर स्वयं के पुरुषार्थ से अर्जित करोड़ो की अचल संपत्ति को समाज सेवा में लगाये। वक्ताओं ने निवृत्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए नवीन कार्यकारिणी को श्रेष्ठतम कार्यों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

लायन्स सदस्यों ने सेवा कार्यों की शपथ ली

लायन्स क्लब के 44वें शपथ विधि समारोह में शपथ विधि अधिकारी ला. जयप्रकाश त्रिपाठी ने दिनकर वाजपेयी को अध्यक्ष, ऋषि भट्ट को सचिव व प्रशांत उपाध्याय को ट्रेजरार के रूप में व लायन्स क्लब के फाउंडर मेम्बर ला. प्रकाशचंद्र घोड़ावत, ला. ओम उपाध्याय, ला. उमेश पीचा सहित अन्य सदस्यों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ला. उमेश पीचा ने थांदला में लायन स्थायी गतिविधियों की शुरुआत व उससे जुड़ी अनेक बातों से अतिथियों को अवगत करवाया वही नवागत अध्यक्ष ने अपने एक वर्षीय कार्यकाल में सेवा के अनेक संकल्पों की विधिवत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

सेवा सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए नगर के सर्वमान्य समाजसेवी नगीनलाल शाहजी व मेघनगर के समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव का भी सम्मान किया गया। इसी के साथ वरिष्ठ लायन मेंबर व्यंकटेशराय अरोड़ा को भी लाइफ टाइम सेवा अवार्ड व प्रशांत (मोंटू) उपाध्याय के रिकार्ड 47 बार ब्लड डोनेशन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सभी अतिथियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आमंत्रित अतिथियों में ला. अनिल मोदी ने गोल्डन पेन देकर नवागत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
समरोह में वरिष्ठ पत्रकार मनोज चतुर्वेदी, पवन नाहर, अक्षय भट्ट सहित लायंस सदस्य व समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन नवागत सचिव ला. ऋषि भट्ट ने व निवृत्तमान अध्यक्ष सावन गर्ग ने अपने कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार माना।

You Might Also Like

Aktuelle_Sportwetten_Trends_und_tipico_für_ambitionierte_Fußballfans
भाजपा ने सुशासन दिवस और अटल जी की जन्म जयंती मनाई
Spanning_en_strategie_bepalen_jouw_succes_met_chickenroad_en_ongedeerd_de_overka
विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका जांचने में आएगी बड़ी लापरवाही, सही उत्तर लिखने के बाद भी दी गई एवरेज मार्किंग
Αξιολόγηση_δυνατοτήτων_και_ασφάλειας_με_τη-32613792
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article देखिए थांदला में सीएम राइस स्कूल की वर्तमान स्थिति, कहां तक हो चुका है निर्माण कार्य
Next Article ग्राम खजूरी से निकली कावड़ यात्रा, 5 किलोमीटर दूर बीड धाम पहुंचेगी, देखिए वीडियो
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Şanslı_günlərində_ən_böyük_həyəcan_verən_seçim_mostbet_kazino_ilə
  • İdmansevərlər_üçün_mostbet_azerbaycan_giriş_platforması_və_mötəbər_b
  • Αξιολόγηση_στρατηγικών_στοιχημάτων_και_η_ε
  • Ambiente_único_en_casino_caliente_y_opciones_para_apostar_con_seguridad
  • Análise_completa_e_detalhada_sobre_fortunetiger_para_iniciantes_e_experientes_a

संपादक

संपादक

Latest News

Şanslı_günlərində_ən_böyük_həyəcan_verən_seçim_mostbet_kazino_ilə
İdmansevərlər_üçün_mostbet_azerbaycan_giriş_platforması_və_mötəbər_b
Αξιολόγηση_στρατηγικών_στοιχημάτων_και_η_ε
Ambiente_único_en_casino_caliente_y_opciones_para_apostar_con_seguridad

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account