सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। संस्कार पब्लिक स्कूल में सत्र 2022-23 के समापन पर स्कूल की ओर से एक अलग ही अंदाज में विद्यार्थियों को विदाई दी। साथ ही समर वेकेशन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक प्राचार्य ललित कांकरिया ने बताया कि सत्र 2022-23 के अंतिम दिन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने स्तर की विभिन्न खेल गतिविधियों, शिक्षावर्धक गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों की रूचि विद्यालय, शिक्षा के प्रति बनी रहे इस हेतु उक्त आयोजन को रखा गया है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की बधाई भी दी।



