JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: देखिए कब होगा एक्सप्रेसवे (8 लेन) शुरू, सांसद ने किया निरीक्षण, प्रदेश के हिस्से का काम हुआ पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

देखिए कब होगा एक्सप्रेसवे (8 लेन) शुरू, सांसद ने किया निरीक्षण, प्रदेश के हिस्से का काम हुआ पूरा

Last updated: May 5, 2023 11:39 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
5 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का शुक्रवार को रतलाम- झबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश से गुजर रहे हिस्से का काम अब पूर्ण हो चुका है। आगामी दिनों में वह सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर जून महीने तक उक्त मार्ग को शुरू करने की योजना बना लेंगे। सांसद गुमान सिंह डामोर ने बताया कि एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम अंचल के ग्रामीणों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाएगी। वही दिल्ली और मुंबई की दूरी घटकर लगभग आधी (12 घंटे) हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे का अंचल के नागरिकों सहित देशवासियों को भी लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे बना रही कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी चर्चा की। निरीक्षण में सांसद गुमानसिंह डामोर ने एक्सप्रेसवे रोड की गुणवत्ता देखी। साथ ही मार्ग के दोनों ओर लगी हुई बाउंड्रीवॉल जो कही-कही से छुटी हुई है को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।
उल्लेखनीय है कि एक्सप्रेसवे का 244 किलोमीटर का हिस्सा मध्यप्रदेश राज्य से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से भी निकलेगा। एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 1250 किमी रह जाएगी। जो 12 घंटे में पूरी कर ली जाएगी। पहले यह दूरी पूरी करने में 24 घंटे का समय लगता था। परियोजना की कुल लंबाई 1350 किमी है। जिसकी लागत 1 लाख करोड रुपए है। इसके लिए प्रदेश में 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर 65 करोड़ का मुआवजा वितरित किया गया है।
एक्सप्रेस वे में इलेक्ट्रिक वाहनों की अलग लेन के साथ 12 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। पूरा एक्सप्रेसवे जून 2024 तक पूर्ण होने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस वे से जयपुर, कोटा, वडोदरा, सूरत, इंदौर, भोपाल सहित अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ गया है। एक्सप्रेस वे पर प्रत्येक 50 किलोमीटर पर एंट्री और एग्जिट गेट के साथ ऑटोमेटिक टोल संग्रह प्रणाली भी रहेगी।
वही एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर जैसे मोटरसाइकिल और स्कूटर, थ्री व्हीलर व्हीकल, नॉन मोटराइज्ड व्हीकल और ट्रैक्टर को प्रवेश से रोक दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, एसडीएम तरुण जैन, भाजापा पूर्व जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, राजेश वसुनिया, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित शाहजी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

*नागर और सोलंकी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त*

भाजपा कार्यकर्ता महेश नागर को शासकीय महाविद्यालय में सांसद प्रतिनिधि एवं नीरज सोलंकी को नगर परिषद का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। सांसद डामोर मीडियाकर्मी से रूबरू हुए एवं कहा कि नगर की समस्या विशेष रूप से ट्रेनों के स्टापेज व कोच बढ़ाने के संबंध में जल्द ही रेल मंत्री से मुलाकात कर समस्या का शीघ्र निदान करुगा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित शाह ने महाविद्यालय में छात्रों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 5 अतिरिक्त कक्ष बनवाने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय के मार्ग को सीमेंटकरण के साथ ही महाविद्यालय के अन्य मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, 8 लेंन कोऑर्डिनेटर संदीप पाटीदार, भाजपा नेता बंटी डामोर, सचिन सोलंकी, सुजीत भाबर, दिनेश सोलंकी, उमेश ब्रजवासी, पार्षद राजू धानक जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जालम डामोर, मन्नू डामोर, पंकज भंडारी अंचल के सरपंच एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता एवं पूर्व सदस्य विश्वास सोनी ने किया। कार्यक्रम पश्चात निजी होटल एंड रेस्टोरेंट पर सह भोज का आयोजन किया गया।

You Might Also Like

Unlocking the Secrets of Online Pokies: A Strategic Guide for Savvy Players
Giocate_intelligenti_con_https_kin-bet-casino-italy_it_per_vincite_straordinarie
Carefree_adventure_awaits_in_the_thrilling_chicken_road_challenge_gameplay_exper
Élégance_financière_et_opportunités_avec_gmk_fortune_dans_un_marché_mondial
Discover the Thrills of Royal Reels: Your Gateway to Premier Online Casino Entertainment
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article दलबल और जेसीबी के साथ हटाया प्रशासन ने अवैध कब्जा, कार्रवाई देखने मोके पर भारी भीड़ उमड़ी
Next Article सर्व सहमति से हश्मतुल्लाह पठान बने मुस्लिम पंच थांदला के सदर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin
  • Umfassende_Informationen_und_hilfreiche_Tipps_rund_um_casinachos-deutschland_de

संपादक

संपादक

Latest News

pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account