JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: अनूठी पहल, देखिए कहा पर, 15 आंगनवाड़ी केंद्रों के 560 बच्चों को डोनेट किए खिलोने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

अनूठी पहल, देखिए कहा पर, 15 आंगनवाड़ी केंद्रों के 560 बच्चों को डोनेट किए खिलोने

Last updated: April 1, 2023 8:25 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, उनमें उत्साहवर्धन करने और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को प्रतिदिन लाने के उद्देश्य से भाजापा प्रदेश मंत्री ने अनूठी पहल की है। शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 15 पर उन्होंने खिलौने डोनेशन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश मंत्री और समाजसेवी संगीता विश्वास सोनी द्वारा किया गया। आयोजन का शुभारंभ कलेक्टर रजनीसिंह द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि थांदला में कुल 15 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। जिनमें कुल 3 से 6 वर्ष के लगभग 560 बच्चें शामिल हैं। खिलौना डोनेशन कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने बताया कि बच्चों को आंगनवाड़ी के प्रति रुचि पैदा करने, प्रतिदिन आंगनवाड़ी लाने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने यह कार्यक्रम आयोजित किया। लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रही महिला नेत्री संगीता विश्वास सोनी ने बताया कि हर व्यक्ति की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी होती है। उसी जिम्मेदारी को समझते हुए उक्त कार्यक्रम आयोजित करने की शुरुआत की गई हैं। सोनी ने बताया कि आगामी दिनों में आंगनवाड़ी सहित अन्य विभिन्न शासकीय संस्थाओं में इसी तरह जागरूक गतिविधियां शुरू करने की योजना है।


आयोजन को संबोधित करते हुए कलेक्टर रजनीसिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप आंगनवाड़ी केंद्र को एक उच्चश्रेणी प्ले स्कूल की तरह बनाना हैं। जिसकी यह एक अच्छी शुरुआत है। खेल के माध्यम से बच्चे शिक्षा से जुड़ेंगे जिससे उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास दोनों होगा। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक और भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी और अतिथि कलेक्टर रजनीसिंह द्वारा बालिकाओं की पूजन कर की गई।

लाडली बहना योजना पंजीयन केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर रजनी सिंह द्वारा थांदला में लाडली बहना योजना पंजीयन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि थांदला में लाडली बहना योजना पंजीयन के लिए कुल 4 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें अब तक 375 लाडली बहना का पंजीयन किया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रजनी सिंह ने पंजीयन प्रभारी और स्वच्छता निरीक्षक गौरांक सिंह राठौर से भी चर्चा की। जिसमें प्रभारी द्वारा बताया गया कि पंजीयन केंद्र पर हितग्राहियों के केवाईसी और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फार्म भरकर दिए जा रहे है। जिसे हितग्राही बैंक में जमा करवा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रजनी सिंह ने हितग्राहियों से भी चर्चा की। जिसमें उन्हें संतुष्टि पूर्ण जवाब मिले।
खिलौना डोनेशन कार्यक्रम में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बंटी डामोर, अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा नेता अरविंद रुनवाल, पार्षद राजू धानक, सुजीत भाबर, एडवोकेट विशाल सोनी, महेश नागर सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कंबल और शैक्षणिक सामग्री वितरित की
फ्लावरलेट इंग्लिश अकेडमी स्कूल थांदला में विद्यार्थी परिषद का शपथ विधि समारोह सम्पन हुआ 
*अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनता को मतदान के लिए जागरूक*
शकुंतला महाविद्यालय का तृतीय वर्ष का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
*तेरहवे खेल युवा महोत्सव का हुआ समापन*
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सहायक शिक्षिका को व्हाट्सएप कॉल पर अश्लील हरकत करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप के चलते लिपिक गिरफ्तार, देखिए कहा का है मामला
Next Article पांचाल 3 ब्लॉक के कांग्रेस प्रभारी, भूरिया जिला महामंत्री नियुक्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
  • Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
  • थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Место адаптации в диалоговых решениях
  • Internet Casino: In It Operates, Protection Benchmarks, as well as Web Income Capability

संपादक

संपादक

Latest News

पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Место адаптации в диалоговых решениях

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account