JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: अंचल में साक्षरता के प्रयास करना चुनोति भरा – एसडीएम तरुण जैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

अंचल में साक्षरता के प्रयास करना चुनोति भरा – एसडीएम तरुण जैन

Last updated: March 21, 2023 2:40 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
6 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। जीव दया व समाजसेवा के कार्य करने में सर्वोपरि संस्था जीव दया अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करते हुए अंचल में साक्षरता के प्रयासों को गति देने में अहम भूमिका निभाने व राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू की प्रभावशाली योजना नव भारत साक्षरता अभियान में श्रेष्ठ कार्य के लिए थांदला विकास खण्ड के सहायक ब्लॉक समन्वयक अनिल शर्मा को अंचल गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

निजी होटल के सभागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी रविन्द्र राठी, जिला प्रौढ़ अधिकारी जगदीश सिसौदिया, थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने सहभागिता की। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था कि ओर से मोतियों की माला पहनाते हुए किया गया।

अतीथी उद्बोधन में एसडीएम तरुण जैन ने कहा कि अंचल में साक्षरता के लिए कार्य करना चुनोती पूर्ण है। यह शिक्षक की जिम्मेदारी होती है कि वह अपना कर्तव्य ईमानदारी से करें तभी सकारात्मक परिणाम आते है। जब अंचल के शिक्षक जनता के हित की सोचते हुए अपने आप से प्रतियोगिता करते है तो उनके काम की लगन बढ़ जाती है इसके लिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होनें शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शर्मा जैसे शिक्षकों से ही अंचल में साक्षरता का प्रतिशत बढ़ा है।

इस अवसर पर एसडीओपी रविन्द्र राठी ने कहा कि आज की पुलिस सोशल पुलिस हो गई है इसलिए वह अपराध नियंत्रण के लिए हर सम्भव प्रयास करती है उनमें से ही एक है जनता से संवाद करना। एक तरह से जन संवाद की तरह ही जनता की सामाजिक गतिविधियों में व साक्षरता मिशन में सहयोगात्मक कार्य करना भी पुलिस के कार्यों में शुमार है। राठी ने कहा कि साक्षरता का ग्राफ बढ़ने से ही अपराधों पर भी अंकुश लगेगा। इस असवर पर संस्था से जुड़े ज़िलें के प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसौदिया ने कहा कि वे शर्माजी को अंचल गौरव सम्मान से स्वयं गौरव का अनुभव कर रहे है। उन्होंनें बताया कि शर्मा जैसे शिक्षकों के प्रयासों से ही अभियान को जिलें में श्रेष्ठ कार्यों के लिए आगामी सितंबर माह में राष्ट्रपति पुरुस्कार भी मिलने जा रहा है। उन्होंनें आगे के आयोजन के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि नव भारत साक्षरत अभियान के तहत दूसरे चरण में सभी प्रौढ़ व युवाओं को डिजिटल नेट बैंकिंग व कम्यूटर सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी। उन्होनें कहा कि आगामी दिनों में संस्था तनावमुक्ति के लिए भी शिविर का आयोजन करेगी। आयोजन में राष्ट्रीय नव भारत अभियान कि शुरुआत व थांदला विकासखंड में उसके लिए प्रयासों की पूरी कहानी साक्षरता प्रभारी नियाजुल हक ने बताई। नियाजुल ने कहा कि थांदला बीइओ व बीआरसी के साथ उन्हें वरिष्ठ शिक्षक अनिल शर्मा के अनुभव का फायदा मिला जिससे ब्लॉक समन्वयकों के नेतृत्व में 624 अक्षर मित्र की सहायता से 12 हजार से भी ज्यादा 15 वर्ष से ऊपर के प्रौढ़ व युवाओं को शिक्षित किया जा सका। कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे जीव दया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर ने बताया कि संस्था समाजसेवा व जीवदया के क्षेत्र में तो कार्य कर रही है वही देश में छोटी जगह पर आभाव में भी प्रभावी कार्य करने वालों को सम्मानित कर उन्हें उत्साहित करने का कार्य भी कर रही है। अंत में कार्यक्रम में आये अतीथी व सहयोगी मित्रों के प्रति स्वदेशी जागरण मंच के मध्यप्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी से इसी तरह सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

यह मेरा नही सभी शिक्षकों का सम्मान है – शर्मा

अपने सम्मान से भावुक हुए अनिल शर्मा ने एसडीएम, एसडीओपी व संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा सम्मान नही है अपितु उन सभी शिक्षकों का सम्मान है जिन्होनें अपना कार्य ईमानदारी व जिम्मेदारी से किया है। उन्होनें विशेषकर एसडीएम, एसडीओपी, संस्था सदस्यों के साथ उनके विभाग के बीइओ व बीआरसी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा बनाई योजनाओं के क्रियान्वयन करने में उन्हें बहुत खुशी मिली। शर्मा ने कहा कि वे साक्षरता मिशन से 1995 से जुड़े है व ब्लॉक के लगभग सभी स्थानों पर जाकर सबको उत्साहित करने का कार्य कर रहे है जिसके सुखद परिणाम हम सब देख रहे है। उन्होंनें इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों को दिल से धन्यवाद दिया।

यह रहे उपस्थित

आयोजन में बीआरसी संजय सिकरवार, पार्षद राजू धानक, पंछी बचाओं अभियान के जिलाध्यक्ष समकित तलेरा, आत्माराम शर्मा, सिद्धार्थ कांकरिया, विवेक व्यास, मनीष वाघेला, अविनाश गिरी, प्रीतिश शर्मा, राजेश डामर, कादर शेख आदि संस्था सदस्य एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

Unlocking the Secrets of Online Casino Success in Australia
Online-Casino in Deutschland: Sicher spielen, Boni verstehen und die richtige Plattform wählen
Fantastische_avonturen_met_thezombillion_nl_bieden_unieke_tactische_mogelijkhede
Seriöse_Analyse_zum_afkspin_casino_und_seine_vielfältigen_Spielangebote_entdec
Obiektywna_analiza_ggbet_platforma_zakłady_i_bezpieczeństwo_gracza_w_jednym_mi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article इनामी स्थाई वारंटी को पकड़ा, पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत, देखिए कहा कि है मामला
Next Article दाहोद रेडक्रॉस और ब्लड डोनेशन थांदला की टीम ने रचा इतिहास, एक दिन में 82 यूनिट रक्तदान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin
  • Umfassende_Informationen_und_hilfreiche_Tipps_rund_um_casinachos-deutschland_de

संपादक

संपादक

Latest News

pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account