सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
पिछले कुछ दिनों से थांदला नगर और आसपास के क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी। हाल ही के दिनों में थांदला के वार्ड क्रमांक 13 के रहवासी मोहम्मद अरमान रफीक पठान की बकरियां चोरी होने की घटना सामने आई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। जिसमें चोर बकरियां ले जाते हुए दिख रहे हैं।
मामले में चौकने वाली बात यह है कि यह चोर इंदौर के निवासी है। और स्विफ्ट कार से बकरियां चोरी करने थांदला आए।
घटना में फरियादी की सतर्कता और पुलिस के सहयोग से दो चोरों को इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र से पकड़ लिया गया है। इनमें आरोपी शहजाद खान पिता चांद खान और सादिक शाह शामिल है। फिलहाल चोर पुलिस की गिरफ्त में है। वही कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।


पुलिस पूछताछ और कार्रवाई जारी है।
छोटी—छोटी चोरियों की भी जानकारी पुलिस को दें
अधिकांश मामलों में देखा गया है कि नागरिक छोटी-छोटी चोरियों की जानकारी पुलिस को नहीं देती है। वहीं कई पशुपालक अपने पशु गुम हो जाने की जानकारी भी पुलिस को देने से हिचकिचाते है। पशु वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ देते है। ऐसे में पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाती है।
ताजा मामला इसी का उदाहरण है। जहां फरियादी ने सतर्कता बरतते हुए पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराई। और स्वयं भी चोरी की इस घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। फरियादी का कहना है कि मामले में चोरी गई बकरियां नहीं मिली है।


