सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। पद्मावती नदी के तट पर 3 अक्टूबर को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक उक्त युवक कि उम्र 30 से 35 वर्ष की बताई जा रही थी। इस संबंध में पुलिस ने पीएम और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी।
थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया ने बताया की लंबे समय गुजरने और काफी खोजबीन करने के बाद शव की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते नियमानुसार शव को शनिवार 7 अक्टूबर को दफनाया गया है।


