JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक, वर्तमान में भी लागू रहेगा प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रशासन

प्रशासन

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक, वर्तमान में भी लागू रहेगा प्रतिबंध

Last updated: April 30, 2026 9:40 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
2 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बुधवार को जिले के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

बैठक में जिले के विभिन्न डीजे संचालकों द्वारा अपने रोजगार की निर्भरता को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं कम डेसीबल स्तर पर डीजे संचालन की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग रखी गई।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि वर्तमान में डीजे संचालन पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंध लागू है। उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों की मांगों एवं समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। साथ ही, डीजे संचालन से प्रभावित एवं आपत्ति जताने वाले वर्ग की भी बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना जाएगा। दोनों पक्षों की बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संतुलित एवं व्यवहारिक समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में डीजे संचालन पर लागू प्रतिबंध का पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार का उल्लंघन नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने एवं समाधान के लिए यह संवाद आयोजित किया गया है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा जनसंवाद एवं चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बडोले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में डीजे संचालक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आयुष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 468 मरीज हुए लाभान्वित
डॉक्टर बनने की राह हुई आसान, शुरुआत प्रदेश से
पुरुष सहभागिता सम्मेलन आयोजित, पुरुष नसबंदी के लिए किया प्रेरित
कलेक्टर रजनीसिंह ने दो अधिकारियों को उल्लेखनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
थांदला में लंबे समय से नगर परिषद में ‘कर’(टेक्स) जमा नहीं करवाने वाले नागरिकों के काटे जाएंगे विद्युत कनेक्शन
TAGGED:मध्य प्रदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article इसरो के युविका विज्ञानी कार्यक्रम में चयनित छात्रा का कलेक्टर ने किया सम्मान
Next Article खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत एवं गिट्टी परिवहन पर कार्यवाही, 07 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • लायंस क्लब की नवीन कार्यकारिणी हुई गठित, नागरिको ने दी शुभकामनाएं
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांसद ने किया पौधा रोपण, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
  • थांदला में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, आगामी त्यौहारों को लेकर करी विस्तृत चर्चा
  • थांदला में विधायक कार्यालय का हुआ शुभारंभ, आम जनता की परेशानियां होंगी दूर
  • आशुतोष राठौड़ भाजपा सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक नियुक्त

संपादक

संपादक

Latest News

लायंस क्लब की नवीन कार्यकारिणी हुई गठित, नागरिको ने दी शुभकामनाएं
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांसद ने किया पौधा रोपण, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
थांदला में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, आगामी त्यौहारों को लेकर करी विस्तृत चर्चा
थांदला में विधायक कार्यालय का हुआ शुभारंभ, आम जनता की परेशानियां होंगी दूर

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account