झाबुआ हिट @ डेस्क
थांदला। सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला, भाषा एवं नाटक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को थांदला एसडीएम द्वारा उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाना और अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति रुचिकर बनाना है।
एसडीएम गाचले ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें मिठाई खिलाकर और पुष्पमाला माल पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

एसडीएम भास्कर गाचले ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों एवं कार्ययोजना को लेकर संवाद किया और उन्हें शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा एवं कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी सहित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं एवं उनके शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित रहे।


