सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। शुक्रवार को शाउमा विद्यालय नौगावा में साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 9वीं के नवीन पात्र 30 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर थे।
भाबर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने, जीवन में उन्नति करने हेतु प्रेरित किया गया। जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए भाबर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागिता करने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बहादुर हटीला, मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश, जनपद सदस्य रामला भूरा, सरपंच रूपसिंह सिंगोड़, संजय भाबर, मुकेश मेहता, कमलेश दातला और विद्यालय प्राचार्य मनीष पालीवाल स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नवीन साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थी काफी हर्षित हुए। विद्यार्थियों के अनुसार अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में समय की बचत होगी। जिसका उपयोग वह अध्ययन करने में बिताएंगे


