सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। शुक्रवार को थांदला में भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहत 60 बूथ के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में आगामी रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई।

बैठक को अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, महामंत्री राजेश वसुनिया आदि ने संबोधित करते हुए बताया कि आगामी रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम को विशेष रूप से बूथ स्तर तक प्रसारित किया जाना है कार्यक्रम में कई रोचक जानकारियां और सामान्य ज्ञान से जुड़ी बातें होंगी।
बैठक में पौधा रोपण कार्यक्रम पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी बूथ अध्यक्ष को अपने-अपने बूथ स्तर पर पौधा रोपण करने की बात कही गई। इसके अलावा बैठक में विशेष रूप से संगठन सर्वोपरि के सूत्र पर भी जोर दिया गया।


