सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। थांदला में 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। पर्व पर श्री बड़े राम जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी। पर्व को लेकर पूरे नगर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। धर्म पताके और स्वागत द्वार बनाए गए हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी देते हुए श्री बड़े राम जी मंदिर के पुजारी विट्ठलदास बैरागी ने बताया कि रामनवमी पर्व के पूर्व चैत्र नवरात्रि भी मनाई गई। परंपरा अनुसार चैत्र नवरात्रि में मंदिर परिसर से संगीतमय प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रतिदिन प्रभात फेरी के पश्चात मान्यतानुसार श्रद्धालुओं को नीम का प्रसाद भी वितरित किया गया। रामनवमी पर्व पर श्री बड़े राम जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक रथ पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के प्रतीक स्वरूप चित्र रखे जाएंगे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी।

उल्लेखनीय है कि आयोजन का यह 36 वाँ वर्ष है। शोभायात्रा 6 अप्रैल को सुबह 10:30 से प्रारंभ होगी। दोपहर 12:00 बजे शोभायात्रा श्री बड़े राम जी मंदिर पहुंचेगी। जहां पर महाआरती और जन्मोत्सव का आयोजन होगा।


