JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: कल्कि अवतार, भगवान का वैराग्य, चंद्रयान सफर के साथ हास्य नाटिका की प्रस्तुति ने बांधा समा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » थांदला

थांदला

कल्कि अवतार, भगवान का वैराग्य, चंद्रयान सफर के साथ हास्य नाटिका की प्रस्तुति ने बांधा समा

Last updated: December 22, 2024 3:48 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
2 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय का दर्पण कहा जाता है। जिसमें विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों की झलक को देखा जा सकता है। संस्कार पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ” झलक” का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरुप कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि एसडीओपी रविंद्र राठी, विशेष नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा और जिला योजना समिति की सदस्य व जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष भूमिका आशीष सोनी थी।

प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया और डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। प्राचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने अभिभावकों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में रंगबिरंगी परिधानों से सुसज्जित विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भगवान नेमिनाथ का वैराग्य, चंद्रयान का सफर, कल्की अवतार, हुल्ला हुप, हनुमान चालीसा और बाबूराव आप्टे जैसी हास्य नाटिका सहित समस्त प्रस्तुतियों को समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा खूब सराहा गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज की प्रस्तुतियों को देखकर पता लगाया जा सकता है कि विद्यालय में बहुत अच्छे तरीके से गतिविधियां संपन्न करवाई जाती होगी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने समस्त अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को यथा संभव मोबाइल से दूर रखें एवं वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के पालन सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों नीर जैन,अदिति राठौड़, सोनम जायसवाल,विशाखा पंचाल हितांशी पोरवाल, प्रिशा शाहजी, और अन्वेषी मेहता के साथ शिक्षकद्वय संजय कोठारी एवं श्रेया मेहता ने किया।

You Might Also Like

आरोग्य भारती मालवा प्रांत की बैठक सम्पन्न, 29 मार्च को होगा प्रांत अभ्यास वर्ग
शासकीय अस्पताल थांदला के आउटसोर्स कर्मचारियों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
थांदला के एक ही मकान में चार बार हुई चोरी, पीड़ित ने दिया आवेदन, चोर वारदात कर पुलिस को दे रहे है चुनौती
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन, 130 खिलाड़ियों का हुआ पंजीयन
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीयन को लेकर सांसद अनीता नागरसिंह चौहान ने संसद में उठाया मुद्दा
TAGGED:शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article संबल योजना में भ्रष्टाचार के चलते पंचायत सचिव को किया निलंबित
Next Article कलेक्टर के दौरे पर अनुपस्थित रहे सचिव, नोटिस की होगी कार्यवाही
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Exploring mobile casino apps: play your favorite games on the go
  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

संपादक

संपादक

Latest News

Exploring mobile casino apps: play your favorite games on the go
pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account