सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। गुरुवार को काकनवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 70 वर्षीय एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
काकनवानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालू पिता जोखिया उम्र (70 वर्ष) निवासी चोखवाड़ा ने फांसी लगा ली।
गुरुवार को मृतक कालू के शव का पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर लिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फांसी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


