सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। मंगलवार से नगर के सांवरिया सेठ मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन होगा। आयोजन के पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक गुजरात के प्रसिद्ध जेमिनी शुक्ल रहेंगे।
जानकारी देते हुए सांवरिया सेठ मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास के दौरान सांवरिया सेठ मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 8 अगस्त से 16 अगस्त तक चलेगा। इसके पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा श्री हनुमान अष्ट मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी। शिव महापुराण कथा का समय दोपहर 12 से बजे तक रहेगा।


