JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम देकर आईसर उड़ा ले गए चोर थांदला पुलिस के हत्थे चढ़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अपराध

अपराध

फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम देकर आईसर उड़ा ले गए चोर थांदला पुलिस के हत्थे चढ़े

Last updated: March 18, 2023 10:36 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया थांदला

27 फरवरी 2023 को फिल्मी स्टाइल में लूट वारदात को अंजाम देते हुए आईसर ट्रक ही चोरी कर ले गए चोरों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 लाख रुपए की आईसर ट्रक, एक मोबाइल और धारदार हथियार जब्त किए हैं।
उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी 2023 को दाहोद निवासी कन्नू भाई पिता गोमा लबाना अपनी आईसर ट्रक क्रमांक जीजे 20 एक्स 4933 थांदला की तरफ ला रहे थे। रात 8 बजे थांदला-कुशलगढ़ मार्ग के बीच 8 लेन के समीप अज्ञात लुटेरों ने सड़क पर पत्थर जमाकर आईसर कीमत 20 लाख, और कन्नू भाई का मोबाइल लूट लिया था। पूरे मामले में आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया।


शनिवार को थांदला थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, एसडीओपी रविंद्र राठी और थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर अपराधियों की खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेही मनोज पिता रामचंद्र मेडा निवासी नवापाड़ा कस्बा थांदला, पंकज पिता वजहींग डामोर निवासी धनपुरा, विजय पिता मथियास डामोर निवासी पाड़ाधामंजर, हकरू पिता देवचंद्र अमलियार निवासी टिमरवानी द्वारा कुछ दिनों से संदिग्ध नज़र आ रहे है। उक्त चारों आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपियों के पास से उक्त आईसर वाहन, एक बाइक, दो लोहे के तेज धारदार हथियार, मोबाइल आदि जप्त किए गए हैं। उक्त सराहनीय कार्य में एसडीओपी रविन्द्र राठी, थाना प्रभारी कैलाश चौहान, उप निरीक्षक हीरालाल मालीवाड़, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक अशरफ खान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रुपेश, राजेंद्र, आरक्षक अनिल परमार, राहुल जमरा, चालक कुंवर सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक महेंद्र नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ध्वनि प्रदूषण के चलते डीजे जब्त

वर्तमान में स्कूल के छात्र छात्राओं की परीक्षा का दौर चल रहा है। जिसके तहत रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे का उपयोग पूर्ण तरह प्रतिबंधित किया गया है। 17 मार्च की रात्रि में सूचना मिली कि ग्राम कोरियापाड़ा ऊंची फलियां लालचंद भूरिया के घर रात्रि 12:20 बजे डीजे बज रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची इस दौरान पाया गया कि कैलाश पिता हावला डामोर निवासी जूनि बोयडी (डीजे संचालक) अपने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 45 जी 2999 के अंदर डीजे सिस्टम रखकर तेज ध्वनि से डीजे बजा रहा है। जो धारा 181 भादवी एवं मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत दंडनीय होने से आरोपी कैलाश से उक्त डीजे जब्त किया गया।

You Might Also Like

70 वर्षीय वृद्ध ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात
रंगे हाथों धराया रोजगार सहायक, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
आंखों में मिर्ची डालकर अनाज व्यापारी से लुटे 2 लाख 18 हजार रुपए
धर्म परिवर्तन के मामले में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार, विशेष धर्म अपनाने के लिए दे रहा था प्रलोभन
पुजारी और उनके वयस्क बेटे को बंधक बनाकर चांदी का मुकुट और दानपात्र चुरा ले गए चोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article नवभारत साक्षरता रथ की हुई शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना
Next Article आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. की पुण्यतिथि पर हॉस्पिटल में फल वितरीत किए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Strategic_gameplay_unlocks_rewards_at_kingdom_casino_for_discerning_players_alik
  • Rozrywka_online_z_nvcasino_i_nowymi_możliwościami_wygranej_każdego_dnia
  • Szórakoztató_csirkemozgás_https_thechickenroad-games_com_ahol_a_gyorsaság_é
  • Professionelle_Soundsysteme_erzeugen_mit_the-winbeatzs_de_beeindruckende_Klanger
  • Comunitatea_largă_explorează_nvcasino_oferind_câștiguri_considerabile_pasion

संपादक

संपादक

Latest News

Strategic_gameplay_unlocks_rewards_at_kingdom_casino_for_discerning_players_alik
Rozrywka_online_z_nvcasino_i_nowymi_możliwościami_wygranej_każdego_dnia
Szórakoztató_csirkemozgás_https_thechickenroad-games_com_ahol_a_gyorsaság_é
Professionelle_Soundsysteme_erzeugen_mit_the-winbeatzs_de_beeindruckende_Klanger

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account