JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: साध्वीश्री सारिकाजी का थांदला में हुआ मंगल प्रवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » धार्मिक

धार्मिक

साध्वीश्री सारिकाजी का थांदला में हुआ मंगल प्रवेश

Last updated: November 21, 2022 10:36 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। आचार्य श्रीउमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेद्रमुनिजी की आज्ञानुवर्ती साध्वीश्री सारिकाजी, चतुर्गुणाजी, आस्थाजी ठाणा 3 का पेटलावद रोड़ की तरफ से सोमवार को थांदला नगर में मंगल प्रवेश हुआ। श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत एवं सचिव प्रदीप गादिया ने बताया कि साध्वी मंडल का विभिन्न क्षेत्रों में धर्म प्रभावना करने के बाद यहाँ आगमन हुआ। साध्वी मंडल की अगवानी हेतु श्रावक- श्राविकाएँ पेटलावद रोड़ पर दूर दूर तक पहुँच गए थे। प्रवेश के दौरान श्रावक-श्राविकाएँ श्रमण भगवान महावीर स्वामी, आचार्यश्री उमेशमुनिजी, प्रवर्तकश्री जिनेद्रमुनिजी आदि की जय जयकार और गुरु गुणगान करते हुए चल रहे थे। मंगल प्रवेश यात्रा पेट्रोल पम्प, शनि मंदिर, बस स्टेण्ड, सब्जी मंडी, मठ वाला कुआँ, जवाहर मार्ग होती हुई स्थानीय दौलत भवन स्थित महिला स्थानक पर पहुंची। साध्वी मंडल ने वहां विराजित साधवीश्री दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी को वंदना कर सूखसाता पूछी। मार्ग में साध्वीजी ने कई स्थानों पर मांगलिक श्रवण करवाई। यहां श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वी मंडल को सामूहिक वंदना कर विहार आदि की सुखसाता पूछी।

साध्वी वृंद के सानिध्य में विभिन्न आराधनाएं होगी

श्रीललित जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रवि लोढ़ा ने बताया कि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में यहां प्रतिदिन राई प्रतिक्रमण, प्रातः प्रार्थना, दोपहर में ज्ञान चर्चा, देवसीय प्रतिक्रमण, कल्याण मंदिर, चौवीसी आदि विविध धार्मिक आराधनाएं होगी। जिसमें श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक आराधना में भाग लेगे।

23 नवंबर को पक्खी पर्व मनाएंगे

साध्वी मण्डल के सानिध्य में 23 नवंबर बुधवार को “पक्खी पर्व“ जप-तप-त्याग-तपस्या व विभिन्न धार्मिक आराधना के साथ मनाया जाएगा। प्रातः 9 से 10 बजे तक साध्वी मण्डल के व्याख्यान स्थानीय पौषध भवन पर पर होगे। “पक्खी पर्व“ के प्रसंग पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपवास तप आदि विभिन्न तपाराधना करेगे। कई आराधक आयम्बिल, नीवीं, एकासन, बियासन आदि विविध तपाराधना करेगे। इस अवसर पर नवकार महामंत्र के जाप होगे। शाम को 5 : 43 बजे से पक्खी प्रतिक्रमण प्रारंभ होगा। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण पौषध भवन पर और श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन महिला स्थानक पर होगा। श्रीसंघ ने पक्खी पर्व के प्रसंग पर श्रावक-श्राविकाओं से अधिक से अधिक आराधना करने का निवेदन किया है।

संत मण्डल व साध्वी मण्डल का थांदला से विहार

प्रवर्तकश्री जिनेद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती सुशिष्य जयंतमुनिजी, अमृतमुनिजी ठाणा-2 ने थान्दला में धर्म प्रभावना करने के पश्चात सोमवार को स्थानीय पौषध भवन से वहीं साध्वी निखिलशीलाजी व साध्वी मण्डल ने शनिवार को दौलत भवन से पेटलावद-नागदा हेतु विहार किया। संत मण्डल व साध्वी मण्डल के विहार में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। विहार के पूर्व उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संत मण्डल व साध्वी मण्डल ने मांगलिक श्रवण करवाई।

सिद्धि तप की तपस्विनी दीपा शाहजी का 14 अगस्त को होगा बहुमान
तीन दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ और संस्कार महोत्सव का आयोजन, आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. की पुण्यतिथि पर हॉस्पिटल में फल वितरीत किए
महंत श्री दयारामदास जी महाराज पहुंचे पीपलखूंटा धाम, सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
मेघनगर में धूमधाम से विराजे श्री पशुपतिनाथ महादेव, भंडारे में उमडी श्रद्धालुओ की भीड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article पंचायतों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सांसद प्रतिनिधि ने आयोजित की बैठक
Next Article *मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक वीरसिंह भुरिया को सौपा ज्ञापन।*
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
  • AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
  • पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
  • पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
  • राणापुर गौशाला में मंजरी फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, डिजिटल सखियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

संपादक

संपादक

Latest News

कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर एसडीएम गाचले ने लिया आशीर्वाद
थांदला
October 24, 2026
AAP यूथ विंग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटारा कांग्रेस में शामिल
झाबुआ राजनीति
October 21, 2026
पेटलावद पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे
अपराध बामनिया
October 18, 2026
पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने किए तबादले, 6 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना
झाबुआ
October 18, 2026

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?