सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। शुक्रवार को आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में एसडीम भास्कर गाचले की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम भास्कर गाचले ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता एवं सौहार्द का प्रतीक होते हैं। इसलिए सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग कर कानून व्यवस्था बनाए रखें, ताकी नगर में शांति बनी रहे।
बैठक में आगामी त्यौहारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से मोहर्रम जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जुलूस मार्ग में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, साफ- सफाई और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम भास्कर गाचले , एसडीओपी राजेश सुलिया , थाना प्रभारी अशोक कनेश , जनप्रतिनिधि, मीडिया और आम नागरिक उपस्थित है।


