JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: क्या थांदला बनता जा रहा है अपराधियों की शरण स्थली, सलमान लाला कैसे बना वार्ड 13 का निवासी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » थांदला

थांदला

क्या थांदला बनता जा रहा है अपराधियों की शरण स्थली, सलमान लाला कैसे बना वार्ड 13 का निवासी

Last updated: February 1, 2025 3:23 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। थांदला शहर अपराधियों का आश्रय स्थल बनता जा रहा है। अन्य क्षेत्रों के कुख्यात और इनामी अपराधी कथित रूप से थांदला को अपनी शरण स्थल बनाकर आधार कार्ड, पासपोर्ट तक बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में थांदला नगर की फिजा बिगड़ रही है। इस आशय का एक ज्ञापन शनिवार को हिंदू जागरण मंच प्रखंड थांदला के पदाधिकारी द्वारा एसडीओपी को दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले के नागदा का कुख्यात बदमाश सलमान लाला पुलिस से बचने के लिए दुबई शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। इस तैयारी के चलते उसने बड़े ही शातिर तरीके से स्वयं को कथित रूप से थांदला के वार्ड नंबर 13 का निवासी बताकर आधार कार्ड और पासपोर्ट तक बनवा लिया था। सूत्रों की माने तो वह कुछ ही दिन में देश से फरार होने की तैयारी में था।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि नागदा के राजीव कॉलोनी में रहने वाला सलमान पिता शेरू लाल आदतन अपराधी है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई थानों में उसके खिलाफ संगीन अपराध दर्ज हैं। यही नहीं लाल पर 60 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और नागदा मंडी थाना पुलिस की टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।

30 जनवरी को पुलिस ने उसे एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। यह ड्रग्स लगभग 25 लाख रुपए की कीमत की बताई जा रही है।

बड़ा सवाल यह है कि नागदा का कुख्यात बदमाश थांदला के वार्ड नंबर 13 का स्वयं को निवासी बताकर आधार कार्ड और पासपोर्ट तक बना लेता है। उसने थांदला निवासी के रूप में पत्नी रुखसाना और बच्चों के भी पासपोर्ट बना लिए थे। दुबई में 3 करोड रुपए का फ्लैट भी खरीद लिया था। लेकिन सवाल यह है कि सलमान ने स्वयं को नागदा का निवासी होने के बावजूद अपने आप को थांदला का निवासी कैसे बताया। थांदला के जिम्मेदार कार्यालय से कैसे उसका नाम मतदाता लिस्ट तक जुड़ गया। वहीं कैसे पासपोर्ट तैयार हो गया।

बताते हैं कि पासपोर्ट तैयार करने में पुलिस वेरिफिकेशन भी एक प्रक्रिया है। लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस प्रक्रिया में कितनी सतर्कता दिखाई है इसकी पोल, सलमान लाला के गिरफ्तार होते ही खुल गई। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि थांदला में सलमान लाला के जरूरी कागजात बनाने में स्थानीय दबंगों की भी भूमिका रही होगी।

वहीं सलमान लाला के पूरे प्रकरण से एक बात यह भी सिद्ध हो गई की यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो अमन और शांति का प्रतीक थांदला की फिजा बिगड़ने में देर नहीं लगेगी।

You Might Also Like

थांदला के शासकीय अस्पताल परिसर में अज्ञात व्यक्ति की मौत,मंगलवार को करवाया गया पीएम
अणु पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह हुआ संपन्न, तीन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
साध्वीश्री निखिलशीलाजी के सानिध्य में मालव केसरीश्री सौभाग्यमलजी म. सा. की पुण्यतिथि 19 जुलाई को जप-तप से मनाई जाएगी
घर में घुस कर की मारपीट, आरोपी पर एफआईआर दर्ज
महर्षि दयानंद सेवाश्रम की एक एक ईंट में है आचार्यश्री की विचारधारा
TAGGED:बड़ी खबरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article Exactly how Mr Punter Licensing Affects Access regarding Australian Gamblers
Next Article काकनवानी थाना क्षेत्र में महिला ने दो बच्चो सहित खाया जहर, महिला की मौत, बच्चों को झाबुआ किया रैफर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Базы деятельности нейронных сетей
  • पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
  • Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
  • थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Место адаптации в диалоговых решениях

संपादक

संपादक

Latest News

Базы деятельности нейронных сетей
पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account