सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। थांदला के समीप गांव नौगांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों के चलते, एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रविंद्र पिता रमेश पारगी उम्र 38 वर्ष निवासी नौगांव ने अपने पड़ोसी गणपत पिता थावरिया मावी के सुने घर में फांसी लगा ली। फिलहाल फांसी के कारण अज्ञात है। घटना की सूचना लगते ही पड़ोसी गणपत द्वारा इसकी जानकारी पुलिस और मृतक रविंद्र के परिजनों को दी गई। शनिवार को मृतक रविंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।


