JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: वाहन की छत पर विद्यार्थी, आखिर किसकी की है जिम्मेदारी, कैसे रुकेगा ओवरलोड वाहनों का सिलसिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » थांदला

थांदला

वाहन की छत पर विद्यार्थी, आखिर किसकी की है जिम्मेदारी, कैसे रुकेगा ओवरलोड वाहनों का सिलसिला

Last updated: January 27, 2025 2:03 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
3 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। इन दिनों नगर में ओवरलोडिंग वाहनों की भरमार है। नगर के मुख्य मार्ग हो या प्रवेश द्वार चारों ओर ओवरलोडिंग वाहन आसानी से दिखाई दिए जा सकते हैं। जहां चंद रुपए और समय बचाने की लालच में यात्री अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं वाहन चालक भी मौकों का भरपूर फायदा उठाते हुए ओवरलोडिंग वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ा रहे हैं।

https://www.jhabuahit.com/wp-content/uploads/2025/01/InShot_20250127_193100803.mp4

इधर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं। जिसके चलते स्वयं एसपी शुक्ल ने अपने महकमे के सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता की थी। उल्लेखनीय है कि हाल ही के दिनों में हेलमेट न पहनने के कारण दो पुलिसकर्मियों पर एसपी द्वारा कार्यवाही भी की गई थी।

लेकिन जमीनी स्तर पर इस क्षेत्र में अभी भी कई सुधार की आवश्यकता दिखाई दे रही है। वाहनों पर लगातार हो रही ओवरलोडिंग को रोकना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। इन दिनों शादी समारोह भी चल रहे हैं। ऐसे में बसों, जीपों, टेंपो में आसानी से ओवरलोडिंग देखी जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल चौराहों पर खड़े रहकर अपने काम से इतिश्री कर रहे हैं।

इधर ओवरलोडिंग की बानगी यह है कि तीन पहिया और चार पहिया वाहनों में वाहन चालक विद्यार्थियों को वाहनों की छतों पर बिठाकर पुलिस थाने के सामने से ही ले जा रहे हैं। लेकिन ऐसे वाहनों पर अब तक कोई कार्रवाई ना होना बड़ा प्रश्न बनता जा रहा है।

बता दे की पूर्व में भी एक निजी स्कूली वाहन की टक्कर हो गई थी। जिसमें कई विद्यार्थी घायल हो गए थे। हालांकि इन दुर्घटनाओं के बाद भी वाहनों में बैठने वाले लोग, विद्यार्थी और प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब इन ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही होगी। या स्थानीय प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

 

इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय का कहना है कि ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही हैं। कुछ दिनों पहले सभी स्कूलों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें उन्हें हिदायत दी गई थी कि विद्यार्थियों को ओवरलोड वाहनों में ना बैठाए। आगामी दिनों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ फिर से मुहिम शुरू की जाएगी।

You Might Also Like

ग्राम पंचायत काकनवानी में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन हुआ संपन्न
75 सफाईमित्रो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न प्रकार की जांच कर दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह
अणुवत्स संयतमुनिजी के सानिध्य में मंगलवार को मनाया जाएगा पक्खी पर्व
न्यू हिमालया स्कुल में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
TAGGED:ताजा खबरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article थांदला के तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन
Next Article La pelota de oro: cómo los multiplicadores reflejan decisiones en el shoot out
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Exploring mobile casino apps: play your favorite games on the go
  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

संपादक

संपादक

Latest News

Exploring mobile casino apps: play your favorite games on the go
pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account