माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन परिचय, उनके संघर्षों एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को यह पूर्ण रूप से लागू हुआ था। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Leave a Comment
Leave a Comment



