JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: 12 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेटलावद से एक क्लिक में प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में करेंगे 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रशासन

प्रशासन

12 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेटलावद से एक क्लिक में प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में करेंगे 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण

Last updated: September 11, 2025 11:30 am
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
4 Min Read

झाबुआ हिट @ डेस्क

झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। जिसमें झाबुआ जिले की 192453 लाडली बहना के खाते में 23.60 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। जिसमें जिले के 61573 हितग्राहियों को 3.69 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाडली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत महिलाओं को राशि रुपए 450 में गैस रिफिल की राशि का अंतरण भी करेंगे। जिसमें प्रदेश की 31 लाख से अधिक बहनों को 48 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया जाएगा एवं जिले के 32547 लाभार्थी को 42.78 लाख से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

 

*345.34 करोड़ से लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण:-*

 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के 345.34 करोड़ लागत की राशि के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों द्वारा किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ लागत राशि के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ लागत राशि के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।

 

*“झाबुआ के संजीवक” पुस्तक का विमोचन:-*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से जिला प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन किया जाएगा। जैसा कि विदित है कि जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान जनजातीय वर्ग में सदियों से विद्यमान है। जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है।

 

*दिव्यांगजनों को कस्टमाईज्ड व्हीकल प्रदान करेंगे:-*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीपीएल परिवार के 11 दिव्यांग हितग्राहियों को दानदाताओं तथा दिव्यांगजनों के संयुक्त अंशदान राशि से चार पहिया पेट्रोल चलित मोटर साईकिल भेंट की जाएगी।

 

*प्रदर्शनियों का अवलोकन:-*

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. कुँवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, जनप्रतिनिधि गण, प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में लाडली बहनाएं उपस्थित रहेगी।

You Might Also Like

नौगांवा में निर्वाचन नामावली का प्रकाशन, दावा, आपत्ति 31 अगस्त तक लिए जाएंगे
कौन से उम्मीदवार को मिला कौन सा चुनाव चिन्ह देखिए खबर
ढाबों, होटलों, लाजों की की गई सखन चेकिंग, सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां
देखिए किन शिक्षकों के लिए, ‘मूल संस्था’ में कार्य करने हेतु आदेश हुए जारी
आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, उत्साह से त्यौहार मनाने की बात कही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article मठवाला कुआं गरबा महोत्सव समिति की बैठक संपन्न, उत्साह से मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व
Next Article सीएम डॉ. मोहन यादव आज पेटलावद में राज्य स्तरीय आयोजन में लाड़ली बहनो के खातो में डालेंगे राशि
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Məzmunlu_oyunlar_və_sürprizlər_ilə_dolu_pinco_casino_az_əyləncə_dolu_anl
  • Möhtəşəm_kazino_dünyası_pinco_az_ilə_açıqlanır_mükafatlarla_dolu_yol
  • Möhtəşəm_oyun_kolleksiyası_pinco_giriş_vasitəsilə_sizi_yeni_sevinclərə
  • Interesante_camino_hacia_el_éxito_con_bdmbet_y_sus_innovadoras_soluciones_finan
  • National_pride_and_the_fifa_world_cup_ignite_passionate_rivalries_across_global

संपादक

संपादक

Latest News

Məzmunlu_oyunlar_və_sürprizlər_ilə_dolu_pinco_casino_az_əyləncə_dolu_anl
Möhtəşəm_kazino_dünyası_pinco_az_ilə_açıqlanır_mükafatlarla_dolu_yol
Möhtəşəm_oyun_kolleksiyası_pinco_giriş_vasitəsilə_sizi_yeni_sevinclərə
Interesante_camino_hacia_el_éxito_con_bdmbet_y_sus_innovadoras_soluciones_finan

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account