JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: थांदला में सीएम राईस स्कूल का सपना मूर्त रूप ले पाएगा या नहीं, प्रशासन की उदासीनता का बड़ा मामला, जनप्रतिनिधी निभाए अपनी जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

थांदला में सीएम राईस स्कूल का सपना मूर्त रूप ले पाएगा या नहीं, प्रशासन की उदासीनता का बड़ा मामला, जनप्रतिनिधी निभाए अपनी जिम्मेदारी

Last updated: June 10, 2023 3:17 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
5 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। थांदला में सीएमएस स्कूल खुलने के बाद असमंजस की स्थिति बन गई है। स्कूल शुरू होने और विशालकाय भवन गिराने के बाद जहां एक और प्रशासन स्कूल के स्थान तक का चयन नहीं कर पाया है। वहीं दशहरा मैदान को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। आने वाले दिनों में शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में सीएम राइस स्कूल के सपने संजोय 2500 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों और आम नागरिकों का दिल पसीजा जा रहा है।

क्या है मामला

कुछ जनप्रतिनिधियों का मानना है कि सीएमएस स्कूल और आवासीय परिसर बनने से थांदला के वर्षों पुराना दशहरा मैदान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों का मानना है कि थांदला में सीएम राईस एक सौगात के रूप में आया है। इसका स्वागत करना चाहिए। साथ ही स्कूल में 2500 बच्चे अध्ययन करेंगे। उनके लिए सुसज्जित ग्राउंड होना भी बहुत आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह स्कूल थांदला के ही एक अन्य मैदान में संचालित होना था। जिसके बाद शासन ने इस स्कूल को सुतरेटी में स्थानांतरित किया। लेकिन एक अन्य आदेश के बाद उक्त स्कूल को थांदला शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। यहां स्कूल स्थानांतरित होते ही पुराना भवन तोड़ दिया गया और नवीन भवन को बनाने की जद्दोजहद शुरू हो गई। लेकिन इसी बीच भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों द्वारा पूरे मामले में उक्त स्कूल के पास बने दशहरा मैदान को बचाने की कथित कवायद अब शुरू हो गई है। यह कवायद जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चल रही है। जो जनप्रतिनिधि दशहरा मैदान बचाने में लगे हैं। वह सोशल मीडिया पर नागरिकों से समर्थन मांग रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर वे लोग जो सीएम राइस स्कूल और उक्त स्कूल के लिए ग्राउंड चाहते हैं उन्होंने अपनी कैंपेनिंग सोशल मीडिया पर अलग शुरू कर दी है। अलग-अलग कैंपेनिंग में जहां भाजपा के दो गुट स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। वहीं पूरे मामले में प्रशासन की निष्क्रियता भी स्पष्ट दिखाई दे रही है। क्योंकि लगभग 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि सीएम राइस स्कूल कहां बननी चाहिए। इधर चुनावी साल होने के बाद भी विपक्ष में बैठी कांग्रेस पूरे मुद्दे पर चुप क्यों है यह समझ से परे है।

भवन डिस्मेंटल करने के पहले दी गई थी सूचना

शा. बा. उ. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 12 अप्रैल 2023 के पत्र क्रमांक सीएम राइस/ 2023/ 250 से भवन डिस्मेंटल करने की सूचना कलेक्टर, सहायक आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और खंड शिक्षा अधिकारी की ओर प्रेषित की थी। जिसमें उन्होंने स्पष्ट उल्लेख किया था। कि सीएम राइस स्कूल के लिए उक्त स्कूल को चयन किया गया है। जिसके अंतर्गत भवन को डिस्मेंटल किया जाना है। और नवीन भवन बनाया जाना है। नवीन भवन बनाने के लिए झाबुआ की भगवानदास अग्रवाल कंपनी को आदेशित किया था। साथ ही 15 अप्रैल से संबंधित फर्म द्वारा भवन के डिस्मेंटल का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी जिला प्रशासन ने उस समय कोई एक्शन नही लिया। जिसके बाद
1984 में बना विशालकाय भवन पूर्ण रूप से डिस्मेंटल कर दिया गया। और अब बाद में प्रशासन यह निर्धारित नहीं कर पाया है। कि सीएम राइस स्कूल को कहां बनाया जाना है। यह बात जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

वर्तमान कन्याशाला में लगेगा सीएम राइस स्कूल का नया सत्र

वही 6 जून को सहायक आयुक्त के पत्र क्रमांक/शिक्षा/सीएम राइस/2023/3861 द्वारा दिए गए नवीन आदेश के बाद आगामी शिक्षा सत्र में सीएम राईस स्कूल वर्तमान की कन्या शाला स्कूल में संचालित की जाएगी। अब समस्या यह है कि नियमित रूप से संचालित कन्या शाला के विद्यार्थी और सीएम राईस स्कूल के विद्यार्थी एक ही कक्षा में किस तरह से अध्ययन करेंगे। जिसके लिए फिलहाल प्रशासन ने स्कूल को दो अलग-अलग शिफ्ट में शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसमें सुबह की शिफ्ट में कन्या शाला संचालित होगी। वही दोपहर की शिफ्ट में सीएम राइस स्कूल संचालित होगी।

अपील

सीएम राईस स्कूल के लिए जल्द ही सत्ताधारी दल, अन्य दल, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को मिलकर कोई रास्ता निकालना चाहिए। जिससे थांदला की इस सौगात और बच्चों के भविष्य पर भी कोई खतरा ना आए। वही थांदला दशहरा मैदान का महत्व भी बना रहे।

You Might Also Like

नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 78 विद्यार्थियों में दृष्टि दोष पाया गया
अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर जानी न्यायालय की कार्यप्रणाली
विश्व हिंदू परिषद द्वारा थांदला नगर की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई
मेधावी छात्रों का किया सम्मान, शील्ड और प्रमाण पत्र वितरित किए गए
36 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद शिक्षक गेंदालाल का बिदाई समारोह आयोजित
TAGGED:शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article जिपं उप चुनाव के पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, खवासा क्षेत्र के 50 से अधिक बीजेपी के सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल
Next Article मंगलवार सुबह से शुरू होंगे मतदान, प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण की
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
  • Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
  • थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Место адаптации в диалоговых решениях
  • Internet Casino: In It Operates, Protection Benchmarks, as well as Web Income Capability

संपादक

संपादक

Latest News

पीआईसीयू टीम की सजगता और समर्पण से थमती सांसों को मिला नया जीवन
Cricket in the Road – aplikacja mobilna, bonus powitalny i szybkie wypłaty
थांदला में खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Место адаптации в диалоговых решениях

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account