JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: देखिए नगर में व्याप्त समस्याओं के लिए कितनी सजग है, नवीन परिषद, एक्सक्लुसिव रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

देखिए नगर में व्याप्त समस्याओं के लिए कितनी सजग है, नवीन परिषद, एक्सक्लुसिव रिपोर्ट

Last updated: December 7, 2022 1:22 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
4 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला

थांदला। नवीन परिषद नगर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर कितनी सजग है। इसके ताजा उदाहरण हमें देखने को मिल रहे हैं। परिषद के सुस्त रवैये को देखकर विकास कार्यों की जो उम्मीद नागरिकों ने की है कही झूठी साबित ना हो जाए। नवीन नगर परिषद में युवा, ऊर्जावान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों की फ़ौज है। यह लोग अपने सामर्थ्य और आत्मविश्वास का उपयोग कर नगर के हित में कई कार्य कर सकते है। वही भाजपा समर्थित परिषद की सकारात्मक बात यह भी है कि राज्य और केंद्र में भाजपा समर्थित सरकारें हैं। ऐसे में विकास कार्यों के लिए ‘फंड’ की भी कोई कमी नहीं आनी चाहिए। लेकिन वर्तमान परिषद को देखकर लगता है बड़े-बड़े चुनावी वादे कर सत्ता में आते ही पदाधिकारियों के रंग ओर तेवर दोनों ही बदल रहे है।

खेर अब बात करते है मूलभूत सुविधाओं की

परिषद का गठन मध्य सितंबर माह में हो चुका था। गठन होने के कुछ ही दिनों बाद मीडिया और आम नागरिकों ने नगर के मुख्य मार्गों के अतिक्रमण का मुद्दा नवीन परिषद के सामने उठाया था। ‘झाबुआ हिट’ पर 4 नवंबर को मुद्दा उठने के बाद परिषद के पदाधिकारियों ने मीडिया से कहा था कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। लेकिन परिषद की उदासीनता की हद यह हो चुकी है, कि 32 दिनों से अधिक दिन गुजर जाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस तक नहीं दिया गया है। पूरी स्थितियां देखकर यह लग रहा है कि नवीन परिषद ने ‘जगत सेठों’ के आगे अपने घुटने टेक दिए हैं।

नगर के मुख्य मार्गों पर इस तरह से फैल चुका है अतिक्रमण

नासूर बन गया है आवारा मवेशी का मुद्दा

यही नहीं नगर के लिए नासूर बन चुकी आवारा मवेशियों की समस्या भी परिषद गंभीरता से नहीं ले रही है। आवारा मवेशियों की कुश्तियां नगर में आम हो चुकी है। इन कुश्तियों में दो पहिया, चार पहिया वाहनों की टूट-फूट हो जाती है। वही राहगीर भी घायल हो जाते हैं। बावजूद इसके परिषद ने अब तक कोई सुध नहीं ली है।

http://jhabuahit.com/wp-content/uploads/2022/12/InShot_20221206_173744895_01.mp4

साप्ताहिक हाट बाजार का स्थान परिवर्तित करना

नगर का मुख्य मुद्दा बन चुका है साप्ताहिक हाट बाजार का स्थान के लिए परिषद अभी भी नवीन जगह ही खोज रही है। 111 गांवों के बीच सबसे बड़े शासकीय अस्पताल के प्रांगण में साप्ताहिक हाट बाजार लग रहा है। इस दौरान पल-पल जाम की स्थिति बनती है। साप्ताहिक हाट बाजार में नगर के अलावा आसपास से बड़ी संख्या में व्यापारी अपना व्यापार करने के लिए आ रहे हैं। शासकीय अस्पताल प्रांगण में लगने वाले हैं इस साप्ताहिक हाट बाजार से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज, उनके अटेंडरों, एंबुलेंस, जननी एक्सप्रेस जैसे जरूरी वाहनों को भी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। भीड़भाड़ के चलते हैं कई बार एंबुलेंस देरी से शासकीय अस्पताल में पहुंचती है। ऐसे में मरीज की जान पर भी बन आ सकती है।

शासकीय अस्पताल प्रांगण में साप्ताहिक हाट बाजार लगने से होती है असुविधाएं

वही नागरिकों का मानना है कि परिषद को उक्त तीनों ही मामले गंभीरता से लेने चाहिए नगर हित के लिए कुछ कठोर कदम भी नवीन परिषद को उठाने पड़ेंगे।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की कार्रवाई शीघ्र ही की जाएगी। साप्ताहिक हाट बाजार के स्थान परिवर्तन के लिए नवीन जगह देखी जा रही है। शीघ्र ही साप्ताहिक हाट बाजार का स्थान भी परिवर्तित किया जाएगा।

You Might Also Like

Uitgebreide_mogelijkheden_ervaar_je_met_play-jonny-be_com_en_veel_voordelen
Pouzdana_analiza_strategija_dobitka_uz_rizk_casino_za_oprezne_igrače
थांदला में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व, रात 12 बजे विभिन्न मंदिरों में हुई महाआरती
Genuine_flexibility_with_non_gamstop_casino_uk_platforms_for_player_freedom
Kluge_Strategien_für_dein_Hühnchen_mit_dem_chicken_road_game_und_schnellem_Erf
TAGGED:विचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article देखिए थांदला अंचल के कौन से 3 खिलाड़ियों ने प्रदेश में किया अपना नाम रोशन
Next Article भगवान श्री दत्तात्रेय जयंती पर हुआ महाआरती व भंडारे का आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin
  • Umfassende_Informationen_und_hilfreiche_Tipps_rund_um_casinachos-deutschland_de

संपादक

संपादक

Latest News

pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account