JhabuaHitJhabuaHitJhabuaHit
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Reading: अंतिम भगोरिए पर्व का छाया जबरदस्त उत्साह, राजनीतिक दलों ने निकाली गेर, भाजपा, जयस और कांग्रेस गेर में हुए आमने सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
JhabuaHitJhabuaHit
Font ResizerAa
  • होम
  • झाबुआ
  • अलीराजपुर
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
Search
  • होम
  • झाबुआ
    • थांदला
    • पेटलावद
    • बामनिया
    • रानापुर
  • अलीराजपुर
    • आजाद नगर
    • कट्ठीवाडा
    • जोबट
    • सोंडवा
  • अपराध
  • धार्मिक
  • प्रशासन
  • आप की ‘सरकार’
  • राजनीति
  • रेलवे प्रशासन
  • अन्य जिले
    • पारा कल्याणपुरा
    • पिटोल
    • राणापुर
    • मेघनगर
    • सारंगी
Follow US
  • होम
  • समाचार
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • हमारे बारे में
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Uncategorized

Uncategorized

अंतिम भगोरिए पर्व का छाया जबरदस्त उत्साह, राजनीतिक दलों ने निकाली गेर, भाजपा, जयस और कांग्रेस गेर में हुए आमने सामने

Last updated: March 7, 2023 1:51 pm
सिद्धार्थ कांकरिया
Share
8 Min Read

सिद्धार्थ कांकरिया थांदला

थांदला। अल्हड़ मस्ती, सभ्यता, संस्कृति और आनंद उत्सव का प्रतीक भगोरिया पर्व थांदला में मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। थांदला में इस वर्ष का अंतिम भगोरिया पर्व होने से ग्रामीणों का उत्साह परवान चढ़ गया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के अंतिम भगोरिया में राजनीतिक दलों ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी। संस्कृति और राजनीति के पूर्ण समावेश के साथ मना भगोरिया पर्व जाते जाते संत भूमि थांदला पर अपनी अमिट छाप छोड़ गया।
फागुनमास के अंतिम दिन मौसम के उतार चढ़ाव के बीच भले ही
भगोरिया समर खत्म हो चुका हो। लेकिन भगोरिया समर ने चुनावी रंग को अंचल के केनवास पर उतार कर चुनावी समर का आगाज़ कर दिया है।
मंगलवार को भगोरिया मेले में कांग्रेस, भाजपा, आप और जयस पार्टियों ने अपनी अपनी गेर निकाली। इधर सामान्य ग्रामीण युवा अपनी एक अलग ही गेर में था। युवक युक्तियां अपने-अपने झुंड बनाकर मस्तियां करते, गीत गाते भगोरिया पर्व का पूरा पूरा लुफ्त उठा रहे थे।
पर्व के दौरान ग्राहकी भी जोरदार चली। ग्रामीणों ने झूले चकरी का भरपूर मजा लिया। वही पूरे दिन कपड़ा, किराना, आभूषण, होटल चाय, पान की दुकानों पर ग्रामीण ग्राहकों की भीड़ रही।
*भाजपा, जयस और कांग्रेस आमने-सामने*
माना जा रहा है कि आदिवासी अंचलों में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस को तेजी से उभरी जयस पार्टी कड़ी चुनोती देगी। इस चुनौती से निपटने के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने खेमे में योजनाएं भी बनाना शुरू कर दी है लेकिन भगोरिया के अंतिम दिन थांदला में उक्त तीनों ही पार्टियों की प्रतिस्पर्धा स्पष्ट रूप से सामने आई हैं। तीनों ही पार्टियों द्वारा निकाली गई गैर थांदला के हनुमान अष्ट मंदिर प्रांगण में आमने सामने हो गई। हालांकि प्रशासन, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से सामान्य रूप से तीनों ही पार्टियों की गैर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि तीनों ही पार्टियों ने उक्त गैर को निकालने के लिए पिछले डेढ़ माह से तैयारियां शुरू कर दी थी भाजपा की गेर में मुख्यरूप से राज्य उद्योग मंत्री और आलीराजपुर जिला प्रभारी मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर शामिल थे।
कांग्रेस द्वारा निकाली गई गेर में मुख्य रूप से विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंतसिंह भाबर शामिल थे। कांग्रेस की गेर में 40 से अधिक ढोल मांदल शामिल थे।
वही जयस द्वारा निकाली गई रैली का प्रतिनिधित्व युवा वर्ग कर रहा था। उत्साही युवा वर्ग ने अपने हाथों में जयस के झंडे ले रखे थे। किसी ने पीली पगड़ी, तो किसी ने पीला गमछा अपने गले में डाल रखा था।

थांदला के अंतिम भगोरिया हाट में पैर रखने की भी नहीं थी जगह
भगोरिया हाट में ग्रामीण युवतियों और युवाओं के झुंड चल रहे थे साथ साथ

*अंतिम भगोरिया हाट में उमड़ी भीड़*
इस वर्ष का अंतिम भगोरिया हाट होने से थांदला में काफी भीड़ उमड़ी। थांदला विकासखंड के 111 गांव के अलावा समीपस्थ राज्य गुजरात, राजस्थान आदि ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक भगोरिया पर्व में शामिल होने के लिए थांदला आए।

हाट में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए एसडीएम जैन और एसडीओपी रविंद्र राठी, थाना प्रभारी कैलाश चौहान, तहसीलदार अनिल बघेल दल बल के साथ पूरे समय रहे मुस्तैद

इसके पूर्व थांदला अंचल के वे ग्रामीण जो रोजगार की खोज में अन्ययंत्र गए हुए थे। उनके भी आने का क्रम 3 दिन पूर्व से शुरू हो गया था। जिसके चलते थांदला की ओर आने वाली बसों, ट्रेनों में ग्रामीण मजदूरों की काफी भीड़ आ रही थी। अब इन ग्रामीण मजदूरों में से ज्यादातर ग्रामीण होली पर्व श्रंखला समाप्त होने के बाद अपने अपने मजदूरी क्षेत्र में वापस लौटेंगे।
कांग्रेस की गेर आदिम जाति विपणन सहकारी संस्था से शुरू हुई। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण पर समाप्त हुई। गेर में मुख्य रूप से विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनल भाभर, संगठन मंत्री जिला कांग्रेस जसवंत सिंह भाबर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंह डामोर, कालूसिंह नलवाया, सुधीर भाबर, अक्षय भट्ट, जितेंद्र धामन, अशोक मौर्या, राजेश जैन, रूसमाल मेडा, आनंद भाबर, गुलाम कादर खान, लाला नागर, मसूल भूरिया, वीरेंद्र बारिया, राजेश गेंदाल डामोर, रालू वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, रितेश भाबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस ने निकाली गेर

भाजपा की गेर पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से निकली। गेर में 50 से अधिक ढोल मांदल शामिल थे। गैर में शामिल अधिकांश भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भगवा गमछे और सांफे पहन रखे थे। गेर में मुख्य रूप से राज्य के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, संजय भाबर, पालवाड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा,व्यापारी संघ के अनिल भंसाली, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा, पूर्व अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल महामंत्री सुनील पणदा, मंडल अध्यक्ष और पार्षद गोलू समर्थ उपाध्याय, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौर, रोहित बैरागी, मेघनगर के मुकेश मेहता, भाजयुमो महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, मंडल महामंत्री नरसिंह भाबर, जसवंत सिंह बामनिया, मुकेश चौहान, बंटी अमलियार, प्रताप कटारा, सुरेश राठौड़, विष्णु सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

भाजपा ने निकाली गेर

वही जयस द्वारा निकाली गई रैली में अनुराग खड़िया, दीपेंद्र गरवाल, रमेश कटारा, संतोष डामोर, प्रताप डामोर, बलविंदर सिंह वसुनिया, मनोहर बारिया, अलकेश वसावा, प्रकाश डामोर, सुमित्रा मेडा, मान सिंह डामोर, कमल सिंह डामोर, रंजन डामोर, अनिल कटारा आदि उपस्थित थे। जयस की रैली नगर के प्रवेश द्वार संस्कार पब्लिक स्कूल से से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस संस्कार पब्लिक स्कूल पर समाप्त हुई।

जयस ने निकाली गेर

भगोरिया में आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं रही। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में गेर निकाली गई।
भगोरिया में कोई अप्रिय स्थिति ना बने जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। थांदला थाने के अलावा अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलवा लिया था। सुरक्षा की कमान मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र राठी, तहसीलदार अनिल बघेल, थाना प्रभारी कैलाश चौहान अपने दल बल के साथ संभाल रहे थे।

भगोरिया मेले में शिरकत करने आए राज्य उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने जिले का प्रसिद्ध व्यंजन मक्की की रोटी और दाल का लुफ्त उठाया। थांदला में उन्होंने नप उपाध्यक्ष पंकज राठौड़ के निवास पहुंचकर मक्की की रोटी, चटनी और दाल का स्वाद चखा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण और शहरी भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की।

You Might Also Like

Remarkable_bounces_from_top_to_bottom_via_plinko_online_deliver_unpredictable_ca
Incredibilă_experiență_la_cazinoul_online_thenvcasino-romania_com_și_bonusur
Возможности_прибыли_вокруг_winline_freebettingreview_д-35330076
Delicadeza_y_tradición_se_encuentran_en_spinwinera-spain_com_tu_destino_viníco
Inspanningen_om_toegang_te_krijgen_tot_Goldzino_login_vereisen_zorgvuldigheid_en
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article भगोरिए के अंतिम दिन भाजपा को लगे एक साथ दो झटके, पालवाड क्षेत्र बड़े नेता के साथ सैकड़ो समर्थक कांग्रेस में शामिल
Next Article खाकी ने खेली होली, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को जमकर लगाया रंग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • Exploring mobile casino apps: play your favorite games on the go
  • pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
  • Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
  • Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten
  • Numerous_platforms_connecting_players_with_thelabcasinosca_ca_offer_varied_gamin

संपादक

संपादक

Latest News

Exploring mobile casino apps: play your favorite games on the go
pin up və Azərbaycan Bazarında Seçim Kriteriyaları
Exclusive_rewards_and_https_vegas-hero-casinos_uk_await_discerning_players_seeki
Prachtige_stoffen_en_https_the-spinmayas_nl_voor_creatieve_projecten

//

हम 20 हजार उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करते हैं और ग्रह पर नंबर एक व्यापार और प्रौद्योगिकी समाचार नेटवर्क है|

Usefull Links

  • Home
  • News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Abost Us

Top Categories

  • Crime
  • Your Government
  • Religious
  • Administration
  • Politics

Contact Us

  • 79999-85111
  • jhabuahit@gmail.com

© 2022 Jhabua Hit. All Rights Reserved. | Designed and Developed BY IIC Indore, Shashank Mohite
Welcome Back!

Sign in to your account